ED के सामने आज भी पेश नहीं हुए दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, अब तक मिल चुके हैं पांच समन

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी घोटाला मामले में पांचवें समन पर भी ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। ईडी ने उन्हें शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।

0
292

न्यूज़लिंक हिंदी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी घोटाला मामले में पांचवें समन पर भी ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। ईडी ने उन्हें शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस बारे में आम आदमी पार्टी ने कहा है कि कानून के अनुसार जो भी करने की जरूरत होगी, वही किया जाएगा।

AAP ने ईडी के समन को बताया अवैध
वैसे आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के सूत्रों ने कहा है कि उनके एजेंसी के सामने पेश होने की संभावना नहीं है, क्योंकि यह समन अवैध और राजनीति से प्रेरित है। पार्टी ने कहा कि पीएम मोदी का लक्ष्य अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना और दिल्ली सरकार को गिराना है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि हम ऐसा नहीं होने देंगे।

ये भी पढ़े: Poonam Pandey Death: मॉडल बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे का 32 साल की उम्र में हुआ निधन, यूपी के कानपुर में ली आखिरी सांस

केंद्र सरकार पर साधा निशाना
आम आदमी पार्टी ने ईडी के समन को लेकर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा, ‘मोदी जी का मक़सद केजरीवाल को गिरफ़्तार करना है और ऐसा करके वो दिल्ली की सरकार गिराना चाहते हैं। हम ये क़तई नहीं होने देंगे.’ अरविंद केजरीवाल ने भी X पर इस आरोप को दोहराते हुए कहा, ‘पहले चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोट चोरी किए. अब इसके ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आ रही जनता को जगह- जगह दिल्ली भर में रोका जा रहा है.’

चार बार पहले भी कर चुके हैं समन की अनदेखी
इससे पहले ईडी ने 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को दिल्ली सीएम को समन भेजा था, लेकिन वो पेश नहीं हुए थे। ईडी के लगातार समन जारी करने के बाद आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि ये सारी प्रक्रिया अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए की जा रही है। ईडी उन्हें पूछताछ के बहाने बुलाकर गिरफ्तार करना चाहती है। AAP का कहना है कि अगर ईडी को पूछताछ करनी है तो वह अपने सवाल लिखकर केजरीवाल को दे सकती है।

ये भी पढ़े: UP Budget Session 2024: बजट सत्र के दौरान जमकर हंगामा, सदन में लगे वापस जाओ के नारे, राज्यपाल बोलीं- मैं जाने वाली नहीं…

सीएम केजरीवाल के पेश ना होने पर अब ईडी के अधिकारी उनके आवास पर जाकर भी पूछताछ कर सकते हैं। ठोस सबूत होने पर या सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर गिरफ्तारी भी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here