Delhi: CM Kejriwal विपश्यना ध्यान केंद्र से लौट कर बोले- इस साधना से मिलती है असीम शांति

ईडी ने 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए सीएम केजरीवाल को समन भेजा था। इस दौरान सीएम केजरीवाल पहले से तय विपश्यना कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए थे।

0
368

न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार यानी आज विपश्यना ध्यान केंद्र से निकले हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा- ,’10 दिन की विपश्यना साधना के बाद आज वापस लौटा। इस साधना से असीम शांति मिलती है। नई ऊर्जा के साथ आज से फिर जनता की सेवा में लगेंगे।’

जानकारी के लिए बता दें कि शराब नीति घोटाला मामले में ईडी ने 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए सीएम केजरीवाल को समन भेजा था। इस दौरान सीएम केजरीवाल पहले से तय विपश्यना कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए थे। वह विपश्यना ध्यान केंद्र में 30 दिसंबर तक मौजूद रहे।

जानें विपश्यना ध्यान के बारे में
बता दे कि विपश्यना एक बहुत प्राचीन भारतीय ध्यान पद्धति है, जिसका अभ्यास करने वाले लोग कुछ समय के लिए देश-दुनिया से कट जाते हैं और एकांतवास में रहते हैं। इसे एक तरह का योगाभ्यास भी कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें : Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले नेपाल और बिहार बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट, शरारती तत्वों पर रखी है नजर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here