Delhi: ईडी के सामने आज भी पेश नहीं होंगे सीएम केजरीवाल, समन को बताया गैरकानूनी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छठी बार समन जारी कर 19 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था। इससे पहले भी ईडी पांच समन भेज चुकी है, जिसे केजरीवाल ने नजरअंदाज कर दिया था।

0
390

न्यूज़लिंक हिंदी, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उत्पाद शुल्क नीति मामले में चल रही जांच में शामिल नहीं होंगे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छठी बार समन जारी कर 19 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था। इससे पहले भी ईडी पांच समन भेज चुकी है, जिसे केजरीवाल ने नजरअंदाज कर दिया था।

इस संबंध में आम आदमी पार्टी ने कहा कि ईडी के समन अवैध हैं। ईडी के समन की वैधता का मामला अब कोर्ट में है। बार-बार समन भेजने के बजाय ईडी को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

कोर्ट से भी सीएम को झटका
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। ईडी ने पेश न होने पर कोर्ट में अर्जी दी थी। जिस पर कोर्ट ने सीएम को समन भेजा है। जिसमें उन्हें 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है। दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में केंद्रीय एजेंसी के समन का पालन नहीं करने पर मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की है।

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली सीएम को पांच समन भेजे लेकिन केजरीवाल पेश नहीं हुए। जिसके बाद जांच एजेंसी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। बता दे कि ईडी द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के अनुपालन में गैर-उपस्थिति के लिए शिकायत मामला दर्ज किया गया है, जो समन, दस्तावेजों के उत्पादन आदि के संबंध में ईडी की शक्तियों को निर्धारित करता है।

ये भी पढ़ें : Chhatrapati Shivaji Maharaj’s birth anniversary: गोवा में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति को लेकर तनाव, दो समूहों में विवाद के बाद पुलिस बल तैनात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here