Delhi Crime: एक हैरान करने वाला मामला, 16 साल की युवती के साथ पिस्टल दिखाकर किया रेप, फिर पांचवीं मंजिल से फेंका

0
198

न्यूज़लिंक हिंदी। 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ सेक्सुअल असॉल्ट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लड़की के परिवार वालों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में जल्द ही भर्ती कराया। उनकी हालत बिगड़ती देखकर डॉक्टरों ने लड़की को डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने लड़की के बयान पर दुष्कर्म, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में पूर्ण रूप से कर रही है। लड़की के साथ पहले भी सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। उस मामले के आरोपी जेल से बाहर आने के बाद लड़की पर बयान बदलने का दबाव बना रहे थे। परिवार ने उन लड़कों पर शक जताया है।

हालांकि मामले की जांच कर रही पुलिस ने अभी इससे इनकार किया है। उनका कहना है कि आरोपी और लड़की पहले से एक दूसरे को जानते हैं। जिस लड़के का नाम सामने आया है, उसकी तलाश के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही सब साफ हो पाएगा।

पुलिस के अनुसार, लड़की परिवार के साथ द्वारका में ही रहती है। सोमवार को लड़की के पैरंट्स घर पर नहीं थे। वह बिल्कुल अकेली थी। इस बीच आरोपी वहां पहुंचा और पिस्टल दिखाकर लड़की को पास की एक बिल्डिंग में ले गया। वहां पांचवीं मंजिल की छत पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने लड़की को वहां से फेंक दिया। राहगीरों ने लड़की को अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here