न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बता दे कि एसीपी के बेटे की हत्या का मामला अभी सामने आया है। पुलिस ने जांच शुरू कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। पुलिस संदिग्ध से पूछताछ में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस में तैनात एसीपी यशपाल सिंह के 24 साल बेटे लक्ष्य की हत्या का मामला सामने आया है। लक्ष्य 22 जनवरी को दोस्तों के साथ एक शादी समारोह में हरियाणा के रोहतक गया था। उसके बाद से वह गायब था।
24 जनवरी को समयपुर बादली थाने में पिता ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत की थी। पुलिस ने जांच शुरू की। साथ ही हत्या के शक में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। बता दे कि फिलहाल पुलिस संदिग्ध से पूछताछ में जुटी है।
ये भी पढ़ें : National Tourism Day: क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय पर्यटन दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और उद्देश्य

