न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट से ईडी को सीएम अरविंद केजरीवाल को छह दिन की रिमांड मिलने के बाद ईडी एक्शन मोड में आ गई है। बता दे कि शनिवार सुबह मटियाला से आप विधायक गुलाब सिंह यादव के यहां ईडी की टीम छापेमारी के लिए पहुंची।
ED raids underway at the premises of Delhi AAP MLA Gulab Singh Yadav: Sources
— ANI (@ANI) March 23, 2024
हालांकि अब छापेमारी नहीं हो रही है
जानकारी के मुताबिक, आप विधायक गुलाब सिंह के घूमनहेड़ा स्थित घर पर ईडी की टीम सुबह 3:30 बजे पहुंची थी और चार घंटे तक जांच पड़ताल करने के बाद 7:30 बजे चली गई है। उनके घर के बाहर अभी पुलिसकर्मी तैनात हैं। बताया जा रहा है उनके साथ ईडी के दो-तीन अधिकारी भी हैं, हालांकि अब छापेमारी नहीं हो रही है।
भाजपा सरकार पूरे विपक्ष को जेल में डालने में व्यस्त
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘न केवल भारत बल्कि दुनिया भर के लोगों को पता चल गया है कि भाजपा सरकार पूरे विपक्ष को जेल में डालने में व्यस्त है। ये देश रूस की राह पर चल रहा है। ऐसा बांग्लादेश, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया में देखा जा चुका है और अब भारत भी इसी रास्ते पर है। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अब तानाशाही की राह पर है जहां लोगों के बुनियादी अधिकार खत्म हो जाएंगे, जहां विपक्ष को रोक दिया जाएगा।
हमारे चार शीर्ष नेता झूठे मुकदमों में जेल में हैं। हम गुजरात में चुनाव लड़ रहे हैं और पार्टी के गुजरात प्रभारी गुलाब सिंह यादव के यहां आज छापेमारी हो रही है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में आप नेताओं और अन्य विपक्षी नेताओं पर छापे मारे जाएंगे ताकि विपक्ष डरकर चुप हो जाए।’
नगर निगम चुनाव में टिकट बेचने का भी आरोप लगा
जानकारी के लिए बता दे कि गुलाब सिंह यादव पर नगर निगम चुनाव में टिकट बेचने का भी आरोप लगा था। जिसके चलते उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं के गुस्सा का भी सामना करना पड़ा था। कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की थी। 2022 में विधायक गोला ताजपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे थे। जहां पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट की गई।
ये भी पढ़ें : Russia Concert Attack: मॉस्को आतंकी हमले पर बोला अमेरिका, कहा- हमने चेताया था……

