दिल्ली सरकार ने किया बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले मिलेगा कर्मचारियों को बोनस

दिल्ली सरकार ने समूह ‘बी’ और समूह ‘सी’ के 80 हजार कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला किया है।

0
170
Arvind Kejriwal.

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली में दिवाली से पहले राज्य के कर्मचारियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया गया है। सीएम केजरीवाल ने सभी कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की है। कर्मचारियों की खुशी को बढ़ाते हुए यह बोनस दिवाली से पहले सभी कर्मचारियों को दिया जाएगा।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज राज्य सरकार के सभी समूह ‘बी’ गैर राजपत्रित और समूह ‘सी’ के कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले 7 हजार रुपये के बोनस का ऐलान किया है।

अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा..
दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं। त्योहारों के इस महीने में हम दिल्ली सरकार के ग्रुप B और ग्रुप C के कर्मचारियों को 7000 रूपये का बोनस दे रहे हैं। सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा- यह त्योहारों का महीना है।

ये भी पढ़ें : मतदाताओं से राहुल गांधी ने वोटिंग करने की अपील, कहा- छत्तीसगढ़ में फिर एक बार, कांग्रेस की भरोसे की सरकार

दिल्ली सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, इन्फ्रस्ट्रक्चर आदि में जो काम किए हैं, उनमें दिल्ली सरकार के कर्मचारियों ने सबसे अहम भूमिका निभाई है। इनकी कड़ी मेहनत की वजह से हम दिल्ली को दिल्ली के लोगों के सपनों का शहर बनाने में सफल हुए हैं।

सीएम केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा..
दिल्ली सरकार ने समूह ‘बी’ और समूह ‘सी’ के 80 हजार कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला किया है। कर्मचारियों के बोनस के लिए सीएम ने 56 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा अपने कर्मचारियों का जीवन बेहतर बनाने की कोशिश की है, और भविष्य में भी वह ऐसे ही प्रयासों को जारी रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here