Delhi: बाबर रोड पर ‘अयोध्या मार्ग’ का हिंदू सेना ने लगाया स्टीकर, रोड का नाम बदलने की उठ रही थी मांग

लंबे समय से मांग की जा रही है कि बाबर रोड का नाम बदला जाए और यह किसी महापुरुष के नाम पर रखा जाए। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है। ऐसे में दिल्ली में बाबर रोड का क्या काम ?

0
391

न्यूज़लिंक हिंदी। राजधानी दिल्ली में हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने बाबर रोड की पट्टिका पर अयोध्या मार्ग का स्टीकर चिपका दिया। बता दे कि सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने स्टीकर को हटा दिया। हिंदू सेना काफी समय से बाबर रोड का नाम बदलने की मांग उठा रही थी।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह बाबर रोड के साइन बोर्ड पर अयोध्या मार्ग का पोस्टर चिपका दिया गया। एनडीएमसी के द्वारा लगाए गए साइन बोर्ड पर हिंदू सेना ने यह पोस्टर लगाया। उसकी जिम्मेदारी खुद हिंदू सेना ने ली।

हिंदू सेना की तरफ से कहा गया है कि लंबे समय से मांग की जा रही है कि बाबर रोड का नाम बदला जाए और यह किसी महापुरुष के नाम पर रखा जाए। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है। ऐसे में दिल्ली में बाबर रोड का क्या काम ?

ये भी पढ़ें :Bharat Jodo Nyay Yatra: लखीमपुर जिले से शुरू हुई सातवें दिन न्याय यात्रा, राहुल ने लोगों से की मुलाकात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here