न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। मंगलवार को मध्य दिल्ली के पटेल नगर रेलवे स्टेशन पर बड़ी घटना हुई। यहां ट्रेन के डिब्बों में भीषण आग लग गई। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।
ट्रेन पटेल नगर रेलवे स्टेशन पर रुकी थी
जानकारी के अनुसार, सिरसा-तिलक ब्रिज 14086 ट्रेन के दो कोच में आग लगी थी। यह ट्रेन पटेल नगर रेलवे स्टेशन पर रुकी थी। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची 25 फायर कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक सिरसा एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन पर खाली हो चुकी थी। वहां से उसे शंटिंग के लिए पटेल नगर रेलवे स्टेशन पर भेजा गया था। जहां पर एक बोगी में आग लग गई। उसके आगे और पीछे वाली बोगियों को अलग करके उनमें आग लगने से बचाया गया। मौके पर अलग-अलग फायर स्टेशनों से आग बुझाने वाली करीब दो दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची।
25 फायर कर्मियों की टीम मौजूद
फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कंट्रोल रूम को 1:32 पर आग लगने की कॉल मिली थी। लगभग एक घंटे बाद 2:25 पर आग को अंडर कंट्रोल किया गया। फिर लगभग 3 बजे आग को बुझा लिया गया। उसके बाद कूलिंग का काम किया जा रहा है। मौके पर मोती नगर से असिस्टेंट डिविजनल ऑफीसर सरबजीत के साथ लगभग 25 फायर कर्मियों की टीम मौजूद है। राहत की बात है कि अभी तक इस हादसे में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। मामले की जांच रेलवे पुलिस कर रही है।
ये भी पढ़ें : Kanpur: पनकी के मंदिर में देर रात हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस, जानें पूरी घटना के बारे में

