Delhi Metro: चुनाव से पहले दिल्ली वासियों को बड़ी सौगात, 8400 करोड़ की लागत से बनेंगे दो कॉरिडोर

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय कैब‍िनेट ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत दो नए कॉर‍िडोर को मंजूरी दी है।

0
294

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय कैब‍िनेट ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत दो नए कॉर‍िडोर को मंजूरी दी है। पहला कॉर‍िडोर लाजपत नगर से साकेत के जी-ब्लॉक तक और दूसरा इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक बनाया जाएगा।

ये भी पढ़े: चुनाव से पहले कांग्रेस की “नारी न्याय” गारंटी का एलान, गरीब महिलाओं को 1 लाख रुपये, नौकरी में 50% आरक्षण का वादा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि आज दो नए मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है, जिस पर 8400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक करीब 8.4 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन होगी। इसमें आठ स्टेशन होंगे। दूसरी इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक, यह करीब 12.4 किलोमीटर की मेट्रो लाइन होगी। यह मार्च 2029 तक पूरी हो जाएगी।

लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर
1. यह कॉरिडोर सिल्वर, मैजेंटा, पिंक और वॉयलेट लाइन को कनेक्ट करेगा।

2. यह पूरी तरह एलिवेटेड होगा और इसमें कुल 8 स्टेशन होंगे।

ये भी पढ़े: देशभर में होगा NCC का विस्तार, राजनाथ सिंह ने दी तीन लाख पदों पर भर्ती की मंजूरी, बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन

इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर
1. ग्रीन लाइन का एक्सटेंशन होगा।

2. इसमें 11.34 किलोमीटर अंडरग्राउंड लाइन जबकि 1.02 किलोमीटर एलिवेटेड होगा। इसमें 10 स्टेशन होंगे।

3. इसमें रेड, येलो, एयरपोर्ट लाइन, मैजेंटा, वॉयलेट और ब्लू लाइन के लिए इंटरचेंज किया जा सकेगा।

4. इस कॉरिडोर के जरिए बहादुरगढ़ तक कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here