न्यूज़लिंक हिंदी। अब दिल्ली मेट्रो ने निकाली शानदार नौकरी, नौकरी से रिटायर होने के बाद अगर आप अपनी वर्कलाइफ को मिस कर करते हैं और घर पर खाली बैठे केवल समय काट रहे हैं तो आपके लिए बहुत ही गुडन्यूज है।
दिल्ली की जान और शान दिल्ली मेट्रो में खासतौर से रिटायर्ड लोगों के लिए ही वैकेंसी निकाली हैं। जी हां, हाल ही में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर सरकारी नौकरी भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी किया है। जिसके बाद इन पदों पर दिल्ली मेट्रो वेबसाइट delhimetrorail.com पर आवेदन भी शुरू हो गए हैं। वहीं आवेदन पत्र भरने की आखिरी तारीख 3 दिसंबर 2024 है।
डीएमआरसी द्वारा इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के सीधे पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाएगा। चयन के बाद मैनेजर पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 87,800 रुपये वेतन भी दिया जाएगा। वहीं असिस्टेंट मैनेजर को 68,300 रुपये मंथली सैलरी भी दी जाएगी।
दिल्ली मेट्रो मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के 03 पदों पर रिक्तियां पूर्ण रूप से निकाली गई हैं। यह पद रिटायरमेंट कॉन्ट्रेक्चुअल बेस पर ही भरे जा रहे हैं। जिसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र न्यूनतम 55 वर्ष और अधिकतम 62 वर्ष तय की गई है। अभ्यर्थियों की उम्र की गणना 1 नवंबर 2024 के आधार पर ही की जाएगी।
दिल्ली मेट्रो की इस वैकेंसी में अभ्यर्थियों को ऑफलाइन ही आवेदन करना होगा। नोटिफिकेशन में ही आवेदन फॉर्म मौजूद है। जिसे ध्यानपूर्वक भरने के बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ DMRC को स्पीड पोस्ट के जरिए आखिरी तारीख तक भेजना अनिवार्य होगा।

