Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में 6.2 तीव्रता का भूकंप, भवनों से बाहर निकले लोग, नेपाल था केंद्र

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद के साथ ही लखनऊ और कानपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

0
277
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद के साथ ही लखनऊ और कानपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

न्यूजलिंक हिंदी। Delhi NCR Earthquake: मंगलवार दोपहर दिल्ली-एनसीआर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। एक के बाद एक दो झटकों से दिल्ली, लखनऊ समेत कई शहरों को हिलाया। भूकंप के झटकों के बाद दहशत में लोग दफ्तर और घरों से बाहर निकल गए।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलोजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। जिसका केंद्र नेपाल के दिपायल से 38 किलोमीटर दूर जमीन से पांच किलोमीटर गहराई में था। खबर है कि नेपाल में कई भवन गिर गए हैं, और कई जगह जानमाल का नुकसान भी हुआ है। झटके यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में महसूस किए गए।

पहले दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे। इसका केंद्र भी नेपाल था। उस वक्त इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई थी। इसके झटके उत्तराखंड और यूपी के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए थे। वहीं, दूसरा झटका मंगलवार दोपहर को 2.51 पर आया, जिसकी तीव्रता 6.2 मापी गई।

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद के साथ ही लखनऊ और कानपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here