Delhi-NCR: इस सप्ताह से मदर डेयरी ने उतारा भैंस का दूध, जानें कीमत

जानकारी अनुसार मदर डेयरी कुछ ही महीनों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में भी भैंस के दूध की बिक्री शुरू करेगी।

0
382

न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। दुग्ध उत्पादों की आपूर्ति करने वाली मदर डेयरी ने बीते मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में भैंस के दूध की बिक्री शुरू करने की घोषणा की।

70 रुपये प्रति लीटर
आपको बता दे कि इसकी कीमत 70 रुपये प्रति लीटर होगी। इसी सप्ताह से दिल्ली-एनसीआर में बाजार में उपलब्ध होगा। जानकारी अनुसार मदर डेयरी कुछ ही महीनों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में भी भैंस के दूध की बिक्री शुरू करेगी।

ये भी पढ़ें : Guru Gobind Singh Jayanti: गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब पहुंचे जेपी नड्डा, बोले-प्रार्थना करता हूं कि देश में शांति बनी रहे

कंपनी दिल्ली-एनसीआर के बाजार में प्रतिदिन 50,000-75,000 लीटर भैंस के दूध की आपूर्ति करेगी। मदर डेयरी फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन 35-36 लाख लीटर और पूरे भारत में 45-47 लाख लीटर दूध की आपूर्ति करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here