Delhi News : बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश सीबीआई की छापेमारी में 8 नवजात बच्चों को किया बरामद,वार्ड ब्वॉय और स्टाफ भी शामिल

0
276

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली में बच्चा चोरी गैंग पूर्ण रूप से पकड़ा गया है। सीबीआई ने दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार रात छापेमारी की, जिसमें गिरोह के कुछ सदस्यों को पकड़ा गया। इनसे पूछताछ में पता चला है कि नवजात बच्चों को गैंग के लोग चुराते थे और फिर इन्हें महज 50 हजार रुपये में बेच देते थे। सीबीआई की छापेमारी में 8 बच्चों को बरामद किए गया है।

टीम के मुताबिक, इस मामले में हॉस्पिटल के वार्ड ब्वॉय और स्टाफ को पकड़ लिया गया है। मानव तस्करी के मामले की जानकारी मिलने पर सीबीआई छापेमारी करने पहुंची थी। इस दौरान सीबीआई की टीम ने एक घर से दो नवजात को बरामद किया गया। शुरुआती जांच में मामला नवजात बच्चों की खरीद फरोख्त का माना गया है।

सीबीआई टीम इस मामले में बच्चों को बेचने वाली महिला और खरीदने वाले व्यक्ति से पूछताछ में जुटी हुई है। राजधानी दिल्ली के केशव पुरम थाना इलाके में मानव तस्करी का मामला सामने आया है, जहां पर सीबीआई ने इलाके में रेड की सीबीआई की टीम ने रेड के दौरान एक घर से दो नवजात शिशुओं को बरामद किया है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि नवजात बच्चों की खरीद फरोख्त की जाती थी। इस मामले में सीबीआई की टीम बच्चों को बेचने वाली महिला और खरीदने वाले व्यक्ति से पूछताछ में जुटी हुई है। आरोपी महिला नारंग कॉलोनी के इस घर में पिछले करीब 10 महीने से किराए पर रह रही थी। मकान मालिक और आसपास के लोगों को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि इसी घर में इतने सनसनीज वारदात को कैसे अंजाम दिया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक मकान मालिक का कहना है कि वह इस तरीके के किसी भी बात से अनजान थे। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब आसपास के लोगों ने उन्हें जानकारी दी और जब वह अपने मकान पर पहुंचे तो पुलिस ने बच्चों को घर के अंदर से बरामद किया।पुलिस ने आरोपी महिला और एक अन्य व्यक्ति जो बच्चों को खरीदने आए थे, उनको भी गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here