न्यूज़लिंक हिंदी। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि अरविंद केजरीवाल सच्चे देशभक्त हैं। आज से केजरीवाल को आर्शीवाद अभियान की शुरूआत की जा रही है। लोकसभा चुनाव के लिए आज से केजरीवाल को आर्शीवाद अभियान की शुरूआत हुई है।
उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर कहा कि कोर्ट में बोलने की बहुत हिम्मत की जरूरत होती है,अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि अरविंद केजरीवाल सच्चे देशभक्त हैं। आज से केजरीवाल को आर्शीवाद अभियान की शुरूआत की जा रही है। सुनीता केजरीवाल ने एक वॉट्सएप नंबर भी जारी किया है 8297324624, उन्होंने कहा कि इस नंबर पर आप अपने अरविंद केजरीवाल को दुआएं, शुभकामनाएं और आर्शीवाद भी भेज सकते हैं।
उन्होंने कहा कि ‘कल कोर्ट में अरविंद केजरीवाल ने अपना पक्ष रखा,आप सबने सुना तो होगा, अगर नहीं सुना तो एक बार जरूर सुने, जो कुछ कोर्ट के सामने उन्होंने बोला उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए, सच्चे देशभक्त हैं, वो बिल्कुल ऐसे ही हमारे स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेजों की तानाशाही से लड़ते थे, पिछले 30 साल से मैं उनके साथ हूं, देशभक्ति उनके रोम रोम में बसी है।
अरविंद जी ने देश की सबसे ताकतवर भ्रष्टाचारी और तानाशाही ताकतों को ललकारा है, आपने अरविंद जी को अपना भाई, अपना बेटा कहा है। क्या इस लड़ाई में आप अपने भाई, अपने बेटे का साथ नहीं देंगे।
मुझे पूरा विश्वास है कि हम सब साथ मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे, सुनीता केजरीवाल ने एक व्हाट्सएप नंबर 8297324624 जारी किया है। उन्होंने कहा कि आज से हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं। जिसका नाम है केजरीवाल को आशीर्वाद इस नंबर पर अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद भेज सकते हैं, शुभकामनाएं भेज सकते हैं, दुआएं भेज सकते हैं, प्रार्थना भेज सकते हैं कोई और भी संदेश देना चाहे तो वह भी दे सकते हैं।
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि कई माताओं ने तो अपने अरविंद जी के लिए मन्नत मांगी है,कई बहनों ने मन्नत मांगी है, वो भी लिखकर भेजें ,मुझे कई लोगों के फोन भी आए उन्होंने अरविंद केजरीवाल के लिए व्रत भी रखा है। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि आप सब कितना प्यार करते हैं अरविंद केजरीवाल के लिए वह सब लिखकर भेजिए कुछ और भी कहना है कुछ भी मन में आया है इस व्हाट्सएप नंबर पर लिख करके भेजिए।

