न्यूज़लिंक हिंदी। केन्या की दो महिलाओं को वीजा की मान्यता समाप्त होने के बाद दिल्ली के इंदिरापुरम में गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने उनके फोन को जब्त करने के बाद पूछताछ की। सूचना पर इंटेलिजेंस ब्यूरो और लोकल खुफिया विभाग के अधिकारियों ने भी पूछताछ की।
महिला पुलिसकर्मी दोनों को पकड़कर थाने ले आई
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि इंदिरापुरम ग्रीन बेल्ट सीएनजी पम्प के पास से दो विदेशी महिला घूमती दिखीं। उनकी गतिविधियां संदिग्ध होने पर पुलिस ने रोककर पूछताछ की। दोनों से वीजा पासपोर्ट दिखाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद महिला पुलिसकर्मी दोनों को पकड़कर थाने ले आई।
दो मोबाइल फोन बरामद हुए
वहां पूछताछ में एक विदेशी की पहचान नैरोबी केन्या की कारोकी लिलियन जबकि दूसरी मुतुरी ऐलिस के रूप में हुई। दोनों से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे दिल्ली संगम विहार में किराए पर कमरा लेकर रह रही थीं। वीजा की वैद्यता मार्च 2023 में समाप्त होने के बावजूद दोनों दिल्ली-एनसीआर में घूम रही थीं।
चौकी प्रभारी हरेंद्र मलिक की तहरीर पर दोनों के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
ये भी पढ़ें : रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में NIA ने कैफे में बम रखने वाले आरोपी पर रखा 10 लाख का इनाम, फोटो भी की जारी

