दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लॉरेंस-बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को आज लॉरेंस बिश्नोई-काला राणा गैंग के शार्पशूटर प्रदीप सिंह को दिल्ली के रोहिणी इलाके से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

0
264

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को आज लॉरेंस बिश्नोई-काला राणा गैंग के शार्पशूटर प्रदीप सिंह को दिल्ली के रोहिणी इलाके से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस की स्पेशल सेल ने उसके पास से अत्याधुनिक हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस शार्पशूटर से पूछताछ में जुटी हुई है। दिल्ली पुलिस को प्रदीप सिंह की काफी लंबे समय से तलाश थी। इस पर पहले से ही कई मामले दर्ज थे।

ये भी पढ़े: आसमान पर थे दूल्हे के अरमान, दुल्हन को लाने के लिए सजी थी बरात… फिर जो हुआ वो आपको भी हैरान कर देगा

स्पेशल सेल के कमिश्नर ने दी जानकारी
शार्पशूटर प्रदीप सिंह पर अपहरण, लूट और हत्या जैसे तमाम मामले दर्ज हैं। प्रदीप की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है। फिलहाल पुलिस प्रदीप सिंह से पूछताछ कर रही है। प्रदीप लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खास गुर्गों में से एक है। इसके जरिए पुलिस को और भी कई गुर्गों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

पुलिस की हिट लिस्ट में शुमार है बिश्नोई गैंग
पिछले कुछ समय से लॉरेंस बिश्नोई का नाम सुर्खियों में बना हुआ है। बिश्नोई का गैंग पुलिस की हिट लिस्ट में शुमार है। लॉरेंस बिश्नोई देश के ड़प मोस्ट गैंगस्टर में से एक है, जो कई बड़ी वारदातों में शामिल है। देशभर में इस गैंग का नेटवर्क फैला है। बताया जाता है कि इसके गैंग में करीब 600 से ज्यादा शार्प शूटर शामिल हैं उन्हीं में से एक प्रदीप सिंह भी है।

सलमान खान को दी थी धमकी
फिलहाल लॉरेंस बिश्नोई काफी समय से जेल में बंद है, जेल के अंदर से ही वो कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहा है। खास तौर से बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां उसके निशाना पर हैं। पिछले दिनों ही इस गैंग ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को धमकी दी थी, जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इसके साथ ही इसके निशाने पर कुछ पंजाबी सिंगर भी हैं।

ये भी पढ़े: VIDEO: हवा में उड़ा विमान का दरवाजा, 16,000 फीट की ऊंचाई पर निकल गई खिड़की, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली समेत कई राज्यों में है दबदबा
लॉरेंस बिश्नोई-काला राणा गैंग इन दिनों पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। दिल्ली एनसीआर से लेकर हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में इस गैंग का भारी दबदबा माना जाता है। इन राज्यों में इसके नाम की तूती बोलती है, लोग इसके नाम से ही खौफ खाते हैं।

पहले भी दो गुर्गे हुए थे गिरफ्तार
प्रदीप सिंह से पहले भी पुलिस की स्पेशल सेल ने बिश्नोई गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया था। इन दोनों की गिरफ्तारी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से हुई थी। इनमें से एक की पहचान अनीश और दूसरे की पहचान सीसीएल के रूप में हुई थी। जानकारी के मुताबिक ये दोनों ही गुर्गे साउथ दिल्ली के एक मशहूर होटल में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। जिनमें रंगदारी वसूलना शामिल था। इससे पहले की ये अपने नापाक मंसूबों में कामयाब हो पाते उससे पहले ही पुलिस ने इन दिनों को दबोच लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here