दिल्ली सड़क हादसा, स्कूटी सवार को कार ने मारी टक्कर, पति-बच्चे की मौत, पत्नी समेत दो भर्ती

दिल्ली से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिसमे एक कार सवार ने स्कूटी से जा रहे परिवार को पीछे से टक्कर मार दी।

0
314

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिसमे एक कार सवार ने स्कूटी से जा रहे परिवार को पीछे से टक्कर मार दी। कार से टक्कर इतनी तेज थी की हादसे में परिवार घायल हो गया। यह घटना राजौरी गार्डन इलाके की बताई जा रही है।

ये भी पढ़े: लश्कर-ए-तैयबा को किया आतंकवादी संगठन घोषित, मुंबई आतंकवादी हमलों की 15वीं बरसी से पहले इजरायल की कड़ी कार्रवाई

मिली जानकारी के मुताबिक, राजौरी गार्डन थाना इलाके में 20 और 21 नवंबर की आधी रात को करीब एक बजे सड़क हादसे की सूचना मिली। घटना में स्कूटी को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। स्कूटी पर पति-पत्नी और दो बच्चे थे। स्कूटी पर सवार सभी लोग घायल हैं। सभी घायलों को घटना के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ये भी पढ़े: Rajasthan Election 2023: कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र; 10 लाख युवाओं को नौकरी का वादा, पढ़ें कांग्रेस के घोषणा पत्र की खास बातें

हालांकि, हादसे में घायल दिनेश वसन और आठ साल के बच्चे दकक्ष की मौत हो चुकी है। वहीं पत्नी और आठ साल के दूसरे बच्चे का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। सभी कैमरों को खंगाला जा रहा है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here