Delhi: जामिया में लगे बाबरी के लिए हड़ताल के नारे, मौके पर पहुंची पुलिस, देखें वायरल वीडियो

आपको बता दे कि जामिया मिलिया इस्लामिया में दो से तीन छात्रों की ओर से ‘बाबरी के लिए हड़ताल’ जैसे विवादित नारे लगाएं जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसे देखते हुए एहतियात के तौर पर विश्वविद्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों की दिनभर तैनाती रही।

0
342

न्यूज़लिंक हिंदी। भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इस दौरान पूरे देश ने दिवाली मनाई। वहीं राजधानी में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सुरक्षा इंतजामों के बीच शोभायात्रा निकाली गई, लेकिन दिल्ली के जामिया में कुछ छात्रों ने विवादित नारे लगाए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद मौके पर दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे।

आपको बता दे कि जामिया मिलिया इस्लामिया में दो से तीन छात्रों की ओर से ‘बाबरी के लिए हड़ताल’ जैसे विवादित नारे लगाएं जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसे देखते हुए एहतियात के तौर पर विश्वविद्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों की दिनभर तैनाती रही। पुलिस अधिकारी ने कहा कि तैनाती रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर किया गया है।

कल प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इस दौरान दिल्ली के सभी मंदिरों के अलावा संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाके में पुलिस का सख्त पहरा दिखाई दिया। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सड़कों पर गश्त करते नजर आए। ड्रोन से निगरानी करने के अलावा सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरी राजधानी पर नजर रखी गई।

ये भी पढ़ें :पराक्रम दिवस क्यों मनाते हैं? जानें इसका इतिहास और सुभाष चंद्र बोस से नाता

जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन ने कहा कि “विरोध” के कारण शैक्षणिक गतिविधि बाधित नहीं हुई और स्थिति नियंत्रण में है. विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, “सिर्फ दो से तीन छात्र ही नारेबाजी कर रहे थे. कक्षाओं और परीक्षाओं में किसी तरह की बाधा नहीं आई.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here