Delhi: जखीरा फ्लाईओवर के पास ट्रेन हादसा होने से मचा हड़कंप, 10 बोगियां पटरी से उतरी, जानें पूरी घटना के बारे में

शनिवार सुबह दिल्ली के जखीरा में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। बता दे कि यहां ट्रेन की 10 बोगियां पटरी से उतर कर पलट गईं।

0
372

न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। शनिवार सुबह दिल्ली के जखीरा में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। बता दे कि यहां ट्रेन की 10 बोगियां पटरी से उतर कर पलट गईं।

फिलहाल बता दे गनीमत यह रही कि यह एक मालगाड़ी थी। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। वहीं मौके पर रेलवे टीम व फायर ब्रिगेड तैनात हैं।

10 बोगियां पटरी से उतर गई
जानकारी के अनुसार आज सुबह 11.42 पर दमकल विभाग को सूचना मिली कि जखीरा फ्लाईओवर के पास एक ट्रेन पटरी से उतर गई है। मौके पर पहुंचे दमकर्मियों ने पाया कि यह ट्रेन मालगाड़ी थी, जिसकी 10 बोगियां पटरी से उतर गई थीं। सूचना मिलने पर रेलवे टीम, फायर ब्रिगेड, पुलिस टीम व अन्य टीमें मौके पर पहुंच गईं।

ये भी पढ़ें : Delhi: जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरने से आठ लोग घायल, मौके पर पुलिस, दमकलकर्मी मौजूद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here