Delhi : ईडी के सामने पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल, बोले-भाजपा के इशारों पर भेजा समन…अब संबित ने किया कटाक्ष

दिल्ली शराब घोटाले को लेकर ईडी का शिकंजा धीरे-धीरे आप के कई और नेताओं पर कसता जा रहा है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज ही दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राज कुमार आनंद के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है।

0
222
cm

न्यूज़लिंक हिंदी। 2 नवंबर यानी आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी के सामने पेश होना था। लेकिन, वह पेश नहीं हुए। इस दौरान ईडी के सवालों का जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के कहने पर ये नोटिस भेजा गया ताकि मैं 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में चुनाव प्रचार न कर सकूं। वहीं, अब बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी केजरीवाल के आरोपों का जवाब दिया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा -नोटिस गैरकानूनी है
शराब नीति घोटाले में पूछताछ के लिए गुरुवार (2 नवंबर) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुए। वहीं, ईडी के सवालों का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि पूछताछ के लिए भेजा गया नोटिस गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कहने पर नोटिस भेजा गया है। इसे इसलिए भी भेजा गया, ताकि मैं चार राज्यों में होने वाले चुनाव प्रचार नहीं कर सकूं. नोटिस को तुरंत वापस लिया जाए।

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा
दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी के सामने पेश नहीं होने वाले अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा, “आज आप प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं होना चाहते और पूछना नहीं चाहते कि आपको किस हैसियत से बुलाया गया है?…आपको बुलाया गया है।” ईडी ने आपको भ्रष्टाचार का सागर और भ्रष्टाचार का स्रोत कहा है, जहां से दिल्ली में भ्रष्टाचार निकलता है।”

आप नेताओं पर कसा जा रहा ईडी का शिकंजा
दिल्ली आप नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शराब नीति घोटाले में फरवरी से ही जेल में बंद हैं। सिसोदिया की गिरफ्तारी के अलावा हाल ही में आम आदमी पार्टीके राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी ईडी ने गिरफ्तार किया। दिल्ली शराब घोटाले को लेकर ईडी का शिकंजा धीरे-धीरे आप के कई और नेताओं पर कसता जा रहा है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज ही दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राज कुमार आनंद के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है।

ये भी पढ़ें : Manipur : मुख्यमंत्री आवास के पास थाने पर भीड़ ने किया हमला ,‘हमें हथियार दो, हम बदला लेंगे’,

आप नेता राघव चड्ढा ने कहा है कि बीजेपी विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। इस कड़ी में अरेस्ट होने वाले केजरीवाल पहले नेता नहीं होंगे। उन्होंने दिल्ली सीएम के ईडी के सामने पूछताछ के लिए जाने से पहले उनकी गिरफ्तारी के डर की बात कही।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here