कानपुर। सीसामऊ विधानसभा के बूथ अध्यक्षों व बूथ प्रवासियों के सम्मेलन में शामिल होने शहर पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडे और बदमाशों को संरक्षण देती है। उनके डीएनए में लूट और अराजकता है। कानपुर की धरती में क्रांतिकारियों का खून है, ये गुंडागर्दी व बदमाशी को संरक्षण देने वाली सपा और कांग्रेस को उखाड़ फेंकेगी।
अंध विद्यालय जवाहर नगर में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी विधायक बनकर जनता की सेवा करेगा, हमारा प्रत्याशी शहर में बांग्लादेशियों को बसाने का काम नहीं करेगा। कानपुर के अमन चैन को नहीं लूटेगा।

बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री मंत्री सुरेश खन्ना, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री राकेश सचान भी शामिल हुये। बृजेश पाठक ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने सिर्फ परिवार को आगे बढ़ाया। कानपुर में यादव को सबसे बड़े नेता हरमोहन सिंह यादव थे। यादवों में सिर्फ एक परिवार ही आगे बढ़ा और लोग पीडीए की बात करते हैं।


