Dhanteras 2023: आखिर धनतेरस पर क्यों खरीदी जाती है झाड़ू ? जानिए क्या है इसका विशेष महत्व

धनतेरस पर जहां सोने-चांदी खरीदने का महत्व है। वहीं झाड़ू खरीदने का भी विशेष महत्व है।

0
297

न्यूज़लिंक हिंदी। दिवाली का त्योहार सभी के लिए खास होता है। इस साल दिवाली 12 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। दिवाली हर्षो उल्लास के साथ मनाने वाला त्योहार है। इसकी शुरुआत धनतेरस से मानी जाती है। सनातन धर्म में धनतेरस का भी विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। साथ ही माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा अर्चना करना शुभ माना जाता है।

धनतेरस के दिन बर्तन, सोना, चांदी और पीतल खरीदने की मान्यता है। इसके अलावा झाड़ू खरीदने का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से साल भर घर में बरकत बनी रहती हैं। आइए जानते हैं कि, इस दिन झाड़ू खरीदने के पीछे का क्या कारण है।

झाड़ू खरीदने का विशेष महत्व..
धनतेरस पर जहां सोने-चांदी खरीदने का महत्व है। वहीं झाड़ू खरीदने का भी विशेष महत्व है। मत्स्य पुराण के अनुसार, झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं, धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में बरकत बनी रहती है। साथ ही आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। इस दौरान फूल और सिंक वाली झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।लेकिन धनतेरस पर झाड़ू खरीदने के बाद उसपर सफेद रंग का धागा जरूर बांधें। ऐसा माना जाता है कि, धागा बांधने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इस दौरान ध्यान रहे कि, झाड़ू को साफ हाथों से ही छुंए।

इस बात का रखें खास ध्यान..
इस बात का ध्यान रखें कि झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। ऐसे झाड़ू को रखना अशुभ माना जाता है। इसलिए हमेशा सही तरीके से इसे रखें। कोशिश करें कि, झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह पर रखें जहां से वो किसी की नजर में ना आए।

ये भी पढ़ें : 31 दिसंबर तक लखनऊ में धारा 144 लागू, धरना-प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध ,पुलिस को किया गया अलर्ट

पुरानी झाड़ू का क्या करें..
पुरानी झाड़ू को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही आर्थिक स्थिति पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। इसलिए धनतेरस से पहले ही इसे उचित जगह पर छुपा कर रख दें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here