Dhanteras 2023: परेशानी से मिलेगा तुरंत छुटकारा, धनतेरस के दिन जरूर करें ये उपाय

    आइए जानते हैं कि धनतेरस पर कौन से उपाय करने चाहिए जिसे करने के बाद परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

    0
    385

    न्यूज़लिंक हिंदी। धनतेरस इस साल 10 नवंबर 2023 को मनाया जा रहा है। ये दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। कहते हैं कि, समुद्र मंथन के समय धन्वंतरि भगवान अमृत कलश से प्रकट हुए थे। इसलिए धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ होता है। इसके अलावा सोना, चांदी व झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है। धनतेरस दो शब्दों से मिलकर बना है ‘धन’ और ‘तेरस’ जिसका अर्थ होता है धन का तेरह गुना। इसलिए इस दिन आप जो भी सामान खरीदेंगे उसके तेरह गुना वृद्धि होने की संभावना होती हैं।

    धनतेरस को लेकर कई मान्यताएं व उपाय हैं, जो इस त्योहार को खास बनाती हैं। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इसके अलावा माता लक्ष्मी और कुबेर देव की भी पूजा अर्चना की जाती है। कहते हैं इस दिन विधिनुसार पूजा करने से व्यक्ति के सारे कष्टों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि धनतेरस पर कौन से उपाय करने चाहिए जिसे करने के बाद परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

    इनकी करें पूजा
    धनतेरस के शुभ दिन पर आपको भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, कुबेर, यमराज और भगवान गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। कहते हैं कि, इस दिन इन सभी भगवान की पूजा एक साथ करने से सद्बुद्धि प्राप्त होती है।

    दान जरूर करें
    दान करना पुण्य कर्म है। माना जाता है कि, दान करने से पिछले जन्म के पाप धुल जाते है। धनतेरस के दिन दान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन यदि आप सूर्यास्त से पहले दान करते हैं तो आपको धन की कमी नहीं होगी। हालांकि, आपको सफेद कपड़ा, चावल, चीनी आदि का दान नहीं करना है।

    पशुओं की पूजा
    हिंदू धर्म में पशुओं की पूजा करना शुभ माना जाता है। आज भी कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं को सजाकर उनकी पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि, धनतेरस पर पशुओं की पूजा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

    ये भी पढ़ें : Diwali 2023 : पटाखे जलाते वक्त आंख में अगर लग जाए चोट तो सबसे पहले कीजिये ये काम

    धनिए के बीज
    धनतेरस के दिन धनिए के बीज खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन की हानि नहीं होती है। साथ ही आपके घर में भी बरकत होती हैं। ऐसा कहा जाता है कि धनिए के बीज घर में सुख समृद्धि लाते हैं।

    13 दीपक जलाएं
    धनतेरस के दिन घर और बाहर 13 दीपक जलाने से बीमारियों को दूर किया जा सकता है। आप स्नान करने के बाद साफ हाथों से ही घी तेल और बत्ती को छुएं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here