न्यूज़लिंक हिंदी। दिवाली का पर्व अब आने वाला है चारों तरफ त्योहार की धूम देखने को मिल रही है। धनतेरस से दीवाली का पर्व शुरू हो जाता है। हिंदू धर्म में धनतेरस के त्योहार का बहुत ही बड़ा महत्व है।
धनतेरस का ये पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को ही मनाया जाता है, इस दिन भगवान धन्वंतरि के साथ धन की देवी माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा भी की जाती है।
वहीं इस दिन लोग सोने या चांदी के आभूषणों आदि की खरीदारी भी मुख्य रूप से करते हैं, इस बार धनतेरस की तिथि दो दिन रहने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी धनतेरस की सही तिथि, शुभ मुहूर्त को लेकर जानना चाहते हैं ,तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं, तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि और भोग रेसिपी के बारे मैं।
धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी की ही मुख्य पूजा की जाती है, इसलिए माता लक्ष्मी और कुबेर देवता को आप मखाने और दूध से बनी खीर का भोग भी लगा सकते हैं। खीर को बनाना भी काफी आसान है। इसे बनाने के लिए आप आपको मखाने, दूध, चीनी, ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर की आवश्यकता भी होती हैं। धनतेरस के लिए पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त मंगलवार 29 अक्टूबर की शाम 6 बजकर 31 मिनट से लेकर 8 बजकर 13 मिनट तक ही रहेगा।

