Dhar Bhojshala Survey: भोजशाला में सर्वे का एक घंटा पूरा, ASI की 20 सदस्यीय टीम मौजूद, पुलिस बल तैनात

बता दे कि हिन्दू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से याचिकाकर्ता गोपाल शर्मा और आशीष गोयल भी टीम के साथ भोजशला पहुंचे हैं। मुस्लिम पक्ष की ओर से यहां कोई मौजूद नहीं है।

0
246

न्यूज़लिंक हिंदी, मध्य प्रदेश। धार जिले की भोजशाला का सर्वे आज से शुरू हो गया है। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की 20 सदस्यीय टीम सुबह 6:30 बजे भोजशाला पहुंच गई। सर्वे को लेकर एएसआइ, जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियों को पहले ही अंतिम रूप दे दिया था। सर्वे के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के लिए परिसर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है।

मुस्लिम पक्ष की ओर से यहां कोई मौजूद नहीं
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से एडवोकेट हिमांशु जोशी ने कोर्ट को बताया था कि वर्ष 1902-03 में पुरातत्व विभाग भोजशाला का सर्वे कर चुका है। फोटोग्राफ के साथ रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत है। फोटोग्राफ में भगवान विष्णु और कमल चिह्न परिसर में स्पष्ट नजर आ रहे हैं। नए सर्वे की कोई आवश्यकता नहीं है। बता दे कि हिन्दू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से याचिकाकर्ता गोपाल शर्मा और आशीष गोयल भी टीम के साथ भोजशला पहुंचे हैं। मुस्लिम पक्ष की ओर से यहां कोई मौजूद नहीं है।

नमाज प्रभावित नहीं होगी- एसपी मनोज कुमार सिंह
सर्वेक्षण के लिए भोजशाला के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एएसआई की टीम के साथ एएसपी, एडीएम, एसडीएम और सीएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। इसके अलावा 175 से अधिक पुलिस जवान भोजशाला परिसर के आसपास किए गए तैनात गए हैं। धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हाई कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा। नमाज प्रभावित नहीं होगी।

ये भी पढ़ें : JNU Students Union Elections: छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे वोट, 24 मार्च को गिनती

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here