बिहार की NDA सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, 9वीं बार नीतीश के पास गृह विभाग, डिप्टी सीएम को मिली ये जिम्मेदारी

बिहार में मंत्रियों के विभाग बंटवारे की आधिकारिक सूची जारी हो गई है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद नीतीश कुमार ने सभी मंत्रियों के विभाग आवंटित कर दिए। नीतीश कुमार ने खुद के पास गृह विभाग रखा है।

0
304

न्यूज़लिंक हिंदी। बिहार में मंत्रियों के विभाग बंटवारे की आधिकारिक सूची जारी हो गई है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद नीतीश कुमार ने सभी मंत्रियों के विभाग आवंटित कर दिए। नीतीश कुमार ने खुद के पास गृह विभाग रखा है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त और स्वास्थ्य विभाग दिया है। दूसरे वित्त मंत्री विजय सिन्हा को पथ निर्माण और राजस्व मिला है।

ये भी पढ़े: BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी को 6 महीने की जेल, जुर्माना भी लगाया, आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ा है मामला

विभाग बंटवारे को लेकर सबसे बड़ी तब्दीली शिक्षा को लेकर हुई है। नीतीश कुमार ने इस बार शिक्षा अपने पास ही रखा है। महागठबंधन की सरकार में यह विभाग राष्ट्रीय जनता दल के पास था। सीएम नीतीश ने नए मंत्रिमंडल में विभागों का आवंटन करते हुए गृह विभाग अपने पास रखा जबकि वित्त विभाग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिया है।

ये भी पढ़े: Kanpur: सुनील गावस्कर की सास का निधन, कानपुर स्थित सिविल लाइंस में ससुराल पहुँचे क्रिकेटर

एक अधिसूचना के अनुसार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त विभाग का प्रभार सौंपा गया है। भाजपा ने जब भी जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ सत्ता साझा की है तो उसे हमेशा वित्त विभाग मिला है। इसमें कहा गया है कि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कृषि तथा सड़क निर्माण का अहम प्रभार सौंपा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here