न्यूज़लिंक हिंदी। आयोध्या नगरी में दीपोत्सव का आगाज आज से शुरू हो रहा है। पूरी राम नगरी को दुल्हन की तरह सजाने का काम पूरा हो गया है। इस दीपोत्सव में भारत के लोकसंस्कृति की झलक भी दिखेगी। दीपोत्सव में 24 राज्यों के करीब 2500 कलाकार अपनी संस्कृति की छाप दिखाएंगे। गुजरात का गरबा, केरल का कथकली, राजस्थान का कालबेलिया नृत्य आकर्षण का केंद्र होगा। 9 से 11 नवंबर तक भरत कुंड, गुप्तार घाट, बिड़ला धर्मशाला, रामघाट व रामकथा पार्क में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: On the preparations related to the cabinet meeting to be held today, Ayodhya District Magistrate Nitish Kumar says, "All arrangements have been made. Before holding the state cabinet meeting, the cabinet ministers will visit the Hanuman Garhi… pic.twitter.com/Z9qVFrRaWU
— ANI (@ANI) November 9, 2023
अवध में ब्रज के कलाकार राम-कृष्ण की धरती की संस्कृति, भाषा और शैली से श्रोताओं को आनंदमय करेंगे। कुमार विशु भजन गंगा में स्नान कराएंगे। दीपोत्सव में भारत के कई प्रांतों की भाषा, शैली/बोली व संस्कृति का भी अद्भुत संगम दिखेगा। एक तरफ जहां अयोध्या की 12 रामलीलाओं के कलाकारों को मंच मिलेगा तो वहीं सोनभद्र का आदिवासी नृत्य भी अलग छाप छोड़ेगा। आजमगढ़ के मुन्ना लाल व उनकी टीम धोबिया नृत्य, मथुरा के राजेश शर्मा व टीम मयूर नृत्य से मन मोहेगी। झांसी का राई नृत्य व राम-हनुमान सेना की झांकी भी आकर्षण बढ़ाएगी।
केरल के कथकली नृत्य से कुंजीरमन व सिक्किम के सिंधी छम नृत्य से शरद चंद्र सिंह परिचित कराएंगे। जम्मू कश्मीर के मनदीप रूफ नृत्य प्रस्तुत करेंगे। छत्तीसगढ़ का गैंडी नृत्य, गुजरात का गरबा, ओडिशा का दाल खाई, कर्नाटक का ढोलू कुनीथा, राजस्थान के कालबेलिया नृत्य से कलाकार भगवान राम के श्रीचरणों में अपनी हाजिरी लगाएंगे।
कोई भी यहाँ जलवा सकता है दिये…
पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया, विभाग ने होली अयोध्या नाम से एक मोबाइल ऐप तैयार किया है। इससे आम लोग आसानी से घर बैठे अयोध्या के दीपदान में शामिल हो सकेंगे। यह मोबाइल एप प्ले स्टोर, एंड्रायड व एप्पल प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। इस एप को कोई भी व्यक्ति डाउनलोड कर एक या उससे अधिक दिये अपने नाम से बुक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : हमास-इस्राइल युद्ध के बाद बढ़ते तनाव पर बोले डेनिस फ्रांसिस, दुनिया में नफरत की कोई जगह नहीं
इस एप के माध्यम से दिया, प्रसाद व सरयू का जल भी प्रसाद के रूप में भेजेगा। साथ ही तय की गई सहायता राशि देकर कोई भी यहाँ दिये जलवा सकता है। इस एप पर आने वाले आवेदन को जिला प्रशासन देखेगा और उसके अनुसार दिये जलवाने की व्यवस्था करेगा। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं विदेशों में रह रहे लोग भी इस दीपोत्सव से जुड़ना चाहते हैं। ऐसे में यह उनके लिए अच्छी सुविधा होगी।
दीपोत्सव में चार देशों की रामलीला होगी आयोजित..
रूस, श्रीलंका, नेपाल व सिंगापुर के रामलीला कलाकार अवध की धरती पर रामकथा का मंचन करेंगे। विदेशी रामलीला का शुभारंभ रामकथा पार्क में बृहस्पतिवार रात आठ बजे से होगा।

