DIWALI 2023 : दिवाली में कैसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, और क्या चढ़ाएं भोग

हिंदू धर्म में दीपावली के त्यौहार का एक विशेष महत्व है। साल भर लोग इस खास त्योहार का इंतजार करते हैं, दीपों से घरों को सजाते हैं, पटाखे जलाते हैं, ढेर सारी मिठाइयां बनाते हैं और पूरे श्रद्धा भक्ति के साथ लक्ष्मी गणेश की विधिवत पूजा अर्चना करते हैं।

0
214

न्यूज़लिंक हिंदी। हिंदू धर्म में दीपावली के त्यौहार का एक विशेष महत्व है। साल भर लोग इस खास त्योहार का इंतजार करते हैं, दीपों से घरों को सजाते हैं, पटाखे जलाते हैं, ढेर सारी मिठाइयां बनाते हैं और पूरे श्रद्धा भक्ति के साथ लक्ष्मी गणेश की विधिवत पूजा अर्चना करते हैं। इस साल दिवाली का पर्व 12 नंवबर 2023, रविवार के दिन बड़े ही धूम धाम से मनाया जाएगा। 5 दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुवात धनतेरस के दिन से हो जाती है। तो चलिए जानते है इस साल दीपावली का शुभ मुहूर्त क्या है, पूजा कैसे की जानी चाहिए और भोग स्वरूप आप क्या चढ़ा सकते हैं आइए हम आपको बताते हैं।

दीपावली 2023 पर पूजा का शुभ मुहूर्त
12 नवंबर 2023 को दीपावली के दिन लक्ष्मी गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:40 से शुरू होकर 7:36 तक रहेगा। इसके साथ ही महानिशीथ काल का मुहूर्त देर रात 11:49 से 12:31 तक रहने वाला है, ऐसा माना जाता है कि इस मुहूर्त में लक्ष्मी जी की पूजा करने से अपार सुख समृद्धि मिलती है।

इसके साथ ही ऐसा भी माना जाता की दीपावली के दिन साल में एकमात्र एक ऐसा मुहूर्त भी आता है, जिसमें मां लक्ष्मी सिंह के ऊपर सवार होती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, सिंह लग्न में पूजा करने से मां लक्ष्मी बहुत ज्यादा प्रसन्न होती हैं, और अपने भक्तों को विशेष आशीर्वाद भी प्रदान करती है। इस बार सिंह लग्न 12 नवंबर की रात्रि में 12 बजकर 14 मिनट से शुरू होगा जो 2 बजकर 27 मिनट तक रहने वाला है। इस दौरान लक्ष्मी पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

ऐसे करें दीपावली की पूजा
दिवाली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी के साथ – साथ कुबेर महाराज की भी पूजा की जाती है। पुराणों में कहा गया है कि दीपावली की रात माता लक्ष्मी हर घर में आती हैं, और सबको अपना आशीर्वाद देती है, दीपावली की पूजा हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करनी चाहिए, इस दौरान सबसे पहले कलश पर तिलक लगाकर पूजा की शुरुआत करें। हाथ में अक्षत और फूल लेकर मां लक्ष्मी और गणेश जी का ध्यान करें, फूल और अक्षत को गणेश और लक्ष्मी जी की प्रतिमा पर अर्पित करें, रोली, चंदन, अक्षत, माला, पहनकर भगवान का ध्यान करें। उनके सामने खिल-खिलौने, बताशे, फल, मिठाई रखें और पूरा परिवार साथ मिलकर गणेश जी और लक्ष्मी जी की कथा सुने और फिर आरती करें।

गणेश जी और माता लक्ष्मी को चढ़ाएं ये भोग
दीपावली के दिन कुछ चीजें लक्ष्मी जी को चढ़ाने से घर में सुख शांति आती है और मां लक्ष्मी भक्तों पर अपना आशीर्वाद हमेशा बनाए रखती हैं। ऐसे में इस दिवाली लक्ष्मी जी को मखाना, सिंघाड़े, बताशे, हलवा, खीर, अनार, पान के पत्ते, सफेद और पीले रंग के मिष्ठान जरूर अर्पित किए जाने चाहिए। कहते हैं कि माता लक्ष्मी को ये भोग बहुत ही प्रिय होते है, इसके अलावा गणपति जी और लक्ष्मी मां को घर में बनाई हुई गुजिया और लड्डू का भोग भी लगाया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here