न्यूज़लिंक हिंदी। इस साल दिवाली12 नवंबर को है ये त्योहार बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाता है इस दिन भगवान राम 14 वर्षों के बाद अयोध्या वापिस आये थे। ऐसा मान्यता है, कि इस दिन पर मां लक्ष्मी का पृथ्वी पर आगमन होता है इस विशेष दिन पर साधकों द्वारा लक्ष्मी-गणेश और कुबेर देव की पूजा की जाती है। ऐसे में यदि आप कुछ विशेष बातों का ध्यान रखते हैं तो इससे आपकी दिवाली और भी शुभ हो जाती है।

साफ़ – सफाई का रखें विशेष ध्यान..
दिवाली से कई दिन पहले ही घरों की साफ-सफाई शुरू कर दी जाती है, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी साफ-सुथरे निवास पर ही वास करती हैं। ऐसे में यदि आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो दिवाली पर पूरे घर की साफ-सफाई का विशेष रूप से ख्याल रखें।
जरूर करे ये कार्य..
दिवाली के दिन घर में दीपक जलाने के पहले एक थाल में पांच दीपक रखें। इसके बाद इन दीयों को फूल अर्पित कर इनकी पूजा करें। उसके बाद घर के अलग-अलग हिस्सों में इन दीयों को रखें। इसके अलावा कुएं के पास और मंदिर में भी दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है।
ध्यान रखें ये बातें..
दिवाली पूजन की चौकी को घर की पूर्व दिशा या ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में रखना चाहिए। इसके बाद चौकी पर लाल या गुलाबी रंग का कपड़ा बिछाएं। अब लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें। ध्यान रहे कि गणेश जी की मूर्ति बाईं तरफ होनी चाहिए और उनके दाहिने ओर लक्ष्मी जी मूर्ति होनी चाहिए। फिर उनके समक्ष एक मुखी घी का दीपक जलाना चाहिए।
ये चीजें करें अर्पित..
दिवाली पूजन के दिन भगवान गणेश जी की पूजा के समय उन्हें सफेद रंग की मिठाई अर्पित करनी चाहिए। इससे साधक को धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस दिन हनुमान जी की पूजा में उन्हें तुलसी दल अर्पित करें। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में छाई दरिद्रता दूर हो सकती है।
ये भी पढ़ें : DIWALI 2023: छोटी दिवाली पर क्यों जलाए जाते हैं आटे के दीये? जानें इसका धार्मिक महत्व
इन चीज़ों को करें अर्पित..
दिवाली पूजन के दिन भगवान गणेश जी की पूजा के समय उन्हें सफेद रंग की मिठाई अर्पित करनी चाहिए। इससे साधक को धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस दिन हनुमान जी की पूजा में उन्हें तुलसी दल अर्पित करें। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में छाई दरिद्रता दूर हो सकती है।

