न्यूज़लिंक हिन्दी। इस साल दिवाली12 नवंबर को है साथ ही इस दिन रविवार भी है। ऐसे में इसी दिन दिवाली का पर्व बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाएगा। ऐसा मान्यता है, कि इस दिन पर मां लक्ष्मी का पृथ्वी पर आगमन होता है और जो भी भक्त श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना करता है देवी मां उसके घर में वास करती हैं। साथ ही दिवाली पर मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने पर कुछ खास संकेत दिखाई पड़ते हैं। आइये जानते है, क्या है वो शुभ संकेत-

ये है शुभ संकेत…
छिपकली का दिखना..
वैसे आमतौर पर छिपकली ज्यादातर घरों में पाई, लेकिन इसका दीपावली की रात गणेश-लक्ष्मी पूजन के बाद दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है। शकुन शास्त्र में माना गया है कि दिवाली के दिन छिपकली दिखने का अर्थ है कि आपके घर मां लक्ष्मी का आगमन होने वाला है।
बिल्ली का दिखना..
घर में बिल्ली का आना बहुत ही शुभ बताया गया है। ऐसे में यदि दिवाली के विशेष अवसर पर आपको बिल्ली दिखाई देती है तो यह और भी शुभ माना जाता है। क्योंकि इसे लक्ष्मी जी के आने का संकेत माना गया है और इससे व्यक्ति के धन लाभ के योग बनते हैं। इसके साथ ही दिवाली पर छछूंदर का भी दिखाई देना साधक के लिए शुभ माना गया है।
शुभ है चींटी का दिखना..
दिवाली के दिन घर में काली चींटी देखना भी एक शुभ घटना की ओर इशारा करता है। अगर आपके घर में जहां सोने की चीजें रखी हुई हैं, उस स्थान पर काली चीटियां दिखाई देती हैं तो इसका मतलब है कि आपकी धन-दौलत में वृद्धि होने वाली है। वहीं, अगर आपको अपने घर की छत से चीटियां निकलती हुई दिखाई दें तो यह भी शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपके आकस्मिक धन लाभ के योग बन सकते हैं।
उल्लू का दिखना काफी शुभ..
हर कोई जानता है कि उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है, ऐसे में अगर दिवाली के दिन उल्लू दिखता है, तो समझिए आपकी किस्मत बदलने वाली है। उल्लू का दिखना काफी शुभ माना गया है,अगर रात में घर के अंदर उल्लू दिखे तो समझ लीजिए लक्ष्मी प्रवेश कर चुकी हैं और आपके ऊपर उनकी कृपा है।

