Diwali 2023: पीएम सुनक ने की विशेष कार्यक्रम की मेजबानी, दिवाली से पहले सभी को दी शुभकामनाएं

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा गया, ' आज रात प्रधानमंत्री ऋषि सनक ने अंधेरे पर प्रकाश की विजय का उत्सव दिवाली से पहले डाउनिंग स्ट्रीट में हिंदू समुदाय के मेहमानों का स्वागत किया।

0
190

न्यूज़लिंक हिंदी।  ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने दिवाली से पहले 10 डाउनिंग स्ट्रीट में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने ब्रिटेन और दुनियाभर में हिंदू समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पीएम सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति समेत विशेष कई मेहमान शामिल हुए।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा गया, ‘ आज रात प्रधानमंत्री ऋषि सनक ने अंधेरे पर प्रकाश की विजय का उत्सव दिवाली से पहले डाउनिंग स्ट्रीट में हिंदू समुदाय के मेहमानों का स्वागत किया। ब्रिटेन और दुनियाभर के लोगों को शुभ दिवाली!’सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में सुनक और मूर्ति अपने आधिकारिक आवास पर पारंपरिक रूप से दीपक जलाते हुए देखें गए।

उनकी इन तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक दिवाली पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है।

आपको बता दे, ऋषि सुनक पंजाबी मूल के हैं और हिंदू धर्म का अनुसरण करते हैं। उनका जन्म साउथेम्प्टन में हुआ था। वे यहां के मंदिर में नियमित रूप से जाते हैं। जी20 शिखर सम्मेलन के लिए अपनी हालिया भारत यात्रा के दौरान सुनक दंपती ने दिल्ली के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर में पूजा-अर्चना भी की थी।

ये भी पढ़ें : Hollywood: अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर मैरी मिलबेन ने नीतीश कुमार पर कसा तंज, मिलबेन ने कहा, अगर मैं भारत की नागरिक होती तो..

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि मैं एक गौरवांवित हिंदू हूं। इसी तरह मेरा पालन-पोषण हुआ है। मैं ऐसा ही हूं। हमने अभी रक्षा बंधन मनाया। मेरी बहनों ने मुझे राखियां भेजी थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here