आज से घरेलू सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानिए क्या है नया रेट

0
204

आज से घरेलू सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि उज्ज्वला और गैर-उज्ज्वला दोनों के लिए रसोई गैस या एलपीजी की कीमत 50 रुपये और महंगी हो जाएगी, जो कि आज से ही लागू हो गई।

और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत 550 रुपये हो जाएगी, जबकि अन्य के लिए यह 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी।

साथ ही हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह एक ऐसा कदम है जिसकी हम आगे चलकर समीक्षा भी करेंगे। और हम हर 2-3 सप्ताह में इसकी समीक्षा करते हैं।

सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 2-2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, आधिकारिक आदेश में बताया गया है कि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर ही कर दिया गया है। और इसमें कहा गया है कि शुल्क में यह बढ़ोतरी 8 अप्रैल, 2025 से ही लागू हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here