न्यूज़लिंक हिंदी। नाइजीरिया की एक गलती कई लोगों की बनी जान का सबब। यह घटना अफ्रीकी मुस्लिम देश नाइजीरिया में हुई। जानकारी के अनुसार अफ्रीकी देश नाइजीरिया के एक गांव में गलती से सेना के ड्रोन हमले में मुस्लिम धार्मिक त्योहार मना रहे दर्जनों नागरिक मारे गए।
नाइजीरिया सेना ने कडुना राज्य के तुदुन बीरी गांव में बीते रविवार की रात हुए हमले में मरने वालों की संख्या नहीं बताई, लेकिन यहां के रहवासियों ने बताया कि ड्रोन हमले में दर्जनों लोग मारे गए और कई घायल हो गए।
इस पर स्थानीय अधिकारियों ने भी मौतों की पुष्टि की। कडुना राज्य के गवर्नर उबा सानी ने जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों और मिलिशिया डाकुओं को निशाना बनाकर किए गए एक सैन्य ड्रोन हमले के बाद त्योहार मना रहे मुस्लिम श्रद्धालु गलती से मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
धार्मिक त्योहार मनाने के लिए काफी संख्या में जुटे थे लोग
गवर्नर उबा सानी ने कहा, रविवार रात को कडुना राज्य के इगाबी परिषद क्षेत्र में मौलूद का जश्न मनाने वाले मुस्लिम लोग आतंकवादियों और डाकुओं पर निशाना बनाकर उड़ाए गए ड्रोन हमले की चपेट में गलती से आ गए और इस कारण कई लोगों की मौतें हो गईं और कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने मारे गए लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई , लेकिन राज्य में आमतौर पर त्योहार की उस छुट्टी को मनाने के लिए एक बड़ी भीड़ इकट्ठा होती है।
83 लोगों की मौत का अनुमान,
नाइजीरिया की सेना अक्सर देश के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व में दस्यु मिलिशिया के खिलाफ अपनी लड़ाई में हवाई हमलों पर भरोसा करती है, जहां जिहादी 14 साल से संघर्ष कर रहे हैं। गांव के इदरीस दहिरू नाम के व्यक्ति ने मौतों की संख्या का दावा करते हुए बताया कि नाइजीरियाई हवाई हमले में मारे गए 83 लोगों को दफनाये जाने का अनुमान है। वहीं 60 से अधिक घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

