Drone Attack in Myanmar: म्यांमार के संगठन, ULFA(I) दावा, भारतीय सेना ने शिविरों पर ड्रोन से हमले किए

भारत सरकार या सेना की ओर से इस ऑपरेशन पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

0
1037
Drone Attack in Myanmar (Pic : Meta)

Drone Attack in Myanmar: भारतीय सेना ने रविवार 13 जुलाई को म्यांमार की सीमा के अंदर घुसकर बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक किया। म्यांमार के संगठन, ULFA(I) ने दावा किया है कि भारतीय सेना ने म्यांमार की सीमा पर उनके शिविरों पर ड्रोन से हमले किए हैं। ULFA(I) के अनुसार, इस हमले में एक वरिष्ठ नेता भी मारा गया है और इसके साथ ही लगभग डेढ़ दर्जन लोगों के घायल होने की जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबकि ULFA-I और NSCN-K के ठिकानों पर भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों पर ड्रोन हमलों की एक श्रृंखला चलाई, जिसमें 100 से भी अधिक UAVs का इस्तेमाल हुआ। बताया जा रहा है कि यह हमले पूरी तरह सटीक, योजनाबद्ध और हाई-इम्पैक्ट थे, जिनका मकसद इन संगठनों की आतंकी गतिविधियों को जड़ से खत्म करना था।

भारत सरकार या सेना की ओर से इस ऑपरेशन पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ULFA(I) ने एक प्रेस बयान में कहा कि कई मोबाइल शिविरों पर तड़के ड्रोन से हमले किए गए। वहीं दूसरी ओर संपर्क करने पर, एक रक्षा प्रवक्ता ने पीटीआई को बताया कि ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है।

कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ULFA(I) के अलावा, इस ड्रोन हमले में एनएससीएन-के के ठिकानों (NSCN-K camps) को भी निशाना बनाया गया है और इस संगठन के भी कई कार्यकर्ता हताहत हुए हैं। हालांकि अब तक सेना का कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ULFA(I) यानी यूनाइटेड लिब्रेशन फ्रंट ऑफ असम में एक्टिव एक प्रमुख आतंकवादी और उग्रवादी संगठन है। इसका गठन साल 1979 में हुआ था। केंद्र सरकार की ओर से साल 1990 में ही इस पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके साथ ही सैन्य अभियान शुरू किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here