न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुबई में भारतीय छात्रों और युवा उद्यमियों और नौकरीपेशा लोगों से मुलाकात की। इस दौरान विदेश मंत्री ने कहा कि विदेश में रहने वाले भारतीयों से अपील की कि वह दुनिया के सामने देश की तरक्की वाली तस्वीर पेश करें और दुनिया को बताएं कि भारत किस तरह से आगे बढ़ रहा है और क्या बदलाव हो रहे हैं।
विदेश मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करेंगे। इस पहल के जरिए देशवासियों को पिछले 10 सालों में हुई तरक्की के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें समझाया जाएगा कि देश ने क्या प्रगति की है। जब हम विकसित भारत की बात करते हैं तो हम नए भारत के बारे में बात करते हैं।
#WATCH | External Affairs Minister Dr S Jaishankar interacts with Indian students and young professionals in Dubai; says "When you look at the CoWIN portal, Covaxin, when you look at the 5G and Chandrayaan, this is also Viksit Bharat. I feel it's important, especially for those… pic.twitter.com/YmBmeiokuG
— ANI (@ANI) December 9, 2023
उन्होंने कहा कि जब भी आप ये सब नारे सुनते हैं तो हो सकता है कि आप इसके लाभार्थी ना हों, यह फायदे असल में उन लोगों को मिलेंगे जो इसके असल में जरूरतमंद हैं, लेकिन इसका दूसरा पहलू भी है। यह पहलू है चंद्र मिशन, सबसे तेजी से 5जी तकनीक को भारत में लागू करना, कोवैक्सिन यह भी विकसित भारत बना रहे हैं।’
विदेश मंत्री ने कहा कि ‘इन सब चीजों का पता होना बेहद अहम है, खासकर उन लोगों के लिए जो विदेशों में पढ़ रहे हैं। आपका प्रभाव अपने परिवार या किसी छोटे समूह तक सीमित नहीं है बल्कि आप अन्य लोगों से मिलते हैं और भारत के बारे में उनके विचारों को आकार देते हैं। यह बेहद जरूरी है कि भारत कैसे तरक्की कर रहा है, इसकी जानकारी दुनिया को भी देना अहम है।
ये भी पढ़ें :AILET 2024 Exam: कल है ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट एग्जाम, जानिए रिपोर्टिंग टाइम सहित अन्य निर्देश

