लगातार बिगड़ते मौसम बीच के विभाग ने जारी किया अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में छाया अंधेरा, जीना हुआ मुहाल

0
243

मैदानी इलाकों में सर्दी का सितम लगातार जारी है, शीतलहर और कोहरे ने इसमें इजाफा भी कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश ने भी अपनी दस्तक भी दे दी है।

और यहां पारा लगातार गिरता जा रहा है, इस वजह से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने जहां मौसम सुहावना कर दिया है। वहीं, उत्तर भारत में इसका साफ असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
विभाग ने आज 17 जनवरी 2025 के लिए चेतावनी जारी की है, आईएमडी के मुताबिक देश के कई राज्यों में आज बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, पहाड़ी इलाकों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे अभी भी बना हुआ है। लोगों को सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है।

इसके अलावा विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरे के चलते विजिबिलिटी शून्य के करीब रहेगी, पूरा एनसीआर भी इसके चपेट में रहेगा।

वहीं, कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। यह सब पश्चिमी विक्षोभ के चलते हो रहा है। और पूरी राजधानी ठंड के सितम से परेशान हैं।

उत्तर प्रदेश का जानिए हाल
आईएमडी ने ये भी जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश में भी बर्फबारी का असर दिखाई दे रहा है, यहां के कई जिलों में आमजन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, मेरठ, गोरखपुर, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़ समेत कई जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति लगातार बनी हुई है।

और कड़ाके की सर्दी के चलते तमाम जिलों में सभी स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं, विभाग ने यहां भी बारिश की संभावना भी जताई है। बात तापमान की करें तो यहां भी दो से तीन डिग्री की कमी भी देखी जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here