जंक फूड के बढ़ते सेवन से अब बच्चों में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, जल्द कर रहा बीमार

अक्सर देखा गया है कि जो चीज खाने में काफी स्वादिष्ट होती है, वो हमारी सेहत के लिए उतनी ही नुकसानदायक भी होती है, और सबसे आम पेट की समस्या शुरू हो जाती है. वहीं ये जानते हुए भी कि जंक फूड हमारी सेहत के लिए कितने हानिकारक होते हैं.

0
220

न्यूजलिंक हिंदी। अक्सर देखा गया है कि जो चीज खाने में काफी स्वादिष्ट होती है, वो हमारी सेहत के लिए उतनी ही नुकसानदायक भी होती है, और सबसे आम पेट की समस्या शुरू हो जाती है। वहीं ये जानते हुए भी कि जंक फूड हमारी सेहत के लिए कितने हानिकारक होते हैं। उसके बावजूद भी कई लोगों को जंक फूड खाना बेहद पसंद होता है। बाजार में कई तरह के जंक फूड मौजूद हैं, जो कि बच्चों से लेकर नौजवानों तक को खाना खूब पसंद हैं। वहीं इस तरह के खाने के सेवन से दुनियाभर के लोगों की सेहत पर खराब असर पड़ रहा है। लेकिन इनके स्वादिष्ट होने के कारण लोग इनका सेवन खूब करते हैं।

जंक फूड में होती है ज्यादा कैलोरी
गुरुग्राम के मेदांता के वरिष्ठ निदेशक, एंडोक्राइनोलॉजी और डायबिटोलॉजी डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने बताया, ‘यह सभी को पता है कि जंक फूड में ज्यादा कैलोरी होती है। इससे लोगों का वजन बढ़ने लगता है।’ उन्होंने कहा, ‘शरीर में शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए, पेनक्रियाज शरीर में इंसुलिन बढ़ाने की कोशिश करता है लेकिन जब असंतुलन होता है तो डायबिटीज होती है, जबकि जंक फूड वयस्कों और बच्चों दोनों को प्रभावित कर सकता है, मुझे लगता है कि बच्चों में डायबिटीज विकसित होने का खतरा अधिक है क्योंकि बचपन में मोटापे की दर लगातार बढ़ रही है।’

बच्चों में बढ़ रहा टाइप-2 डायबिटिज
अप्रैल में अपोलो अस्पताल के एक स्टडी से पता चला कि भारत में 65 प्रतिशत मौतें और 40 प्रतिशत अस्पताल में भर्ती होने के पीछे ये गैर-संचारी रोग थे। एक्सपर्ट बच्चों में टाइप 2 डायबिटीज के मामलों की संख्या में वृद्धि देख रहे हैं, खासकर 12-18 वर्ष की आयु के किशोरों और कम उम्र के लोगों में।उनका मानना है कि इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि जिन लोगों में बचपन में मोटापा विकसित हो जाता है, वे वयस्क होने पर भी मोटे बने रहेंगे। इसके अतिरिक्त, टाइप 2 डायबिटीज वाले युवाओं में, जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती है, जटिलताओं की संभावना होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here