न्यूज़लिंक हिंदी। पीएम मोदी के खिलाफ मालदीव के मंत्रियों की आपत्तिजनक टिप्पणी के बीच इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, आईसीसी ने पर्यटन और व्यापार संघ से मालदीव को बढ़ावा देना बंद करने का आग्रह किया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने भी सभी व्यापार संघों के लिए एक बयान जारी किया है।
आईसीसी सचिव ने अपने बयान में कहा, ‘भारतीय विदेशी मुद्रा और व्यापार के सबसे बड़े स्रोतों में से एक है। कृपया लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबर में निवेश करें, क्योंकि ये मालदीव से बहुत बेहतर है। हिंद महासागर क्षेत्र में जिन अन्य स्थानों को बढ़ावा दिया जा सकता है वह है श्रीलंका, बाली, मॉरीशस और फुकेत।’
सुभाष गोयल ने मालदीव में परिचालन करने वाले सभी वाहकों से अपने परिचालन को निलंबित करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने उड़ान योजना के तहत लक्षद्वीप में परिचालन के बारे में विचार करने की भी अपील की है।
ये भी पढ़ें : अवध के लिए इलेक्ट्रिक क्रूज कोलकाता से रवाना, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने दिखाई हरी झंडी
निवेश पर बेहतर रिटर्न देगा
सुभाष गोयल ने अपने बयान में कहा, ‘मैं एफएचआरएआई और होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्यों से अपील करता हूं कि वे लक्षद्वीप जैसे द्वीपों में निवेश पर गंभीरता से विचार करें क्योंकि भविष्य में यह आपको मालदीव की तुलना में आपके निवेश पर बेहतर रिटर्न देगा।’
जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों पर विवाद के बीच ही ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip ने मालदीव के लिए सभी उड़ान बुकिंग निलंबित कर दी है। सोमवार को मेकमाईट्रिप ने दावा किया कि पीएम मोदी के लक्षद्वीप यात्रा के बाद ऑन-प्लेटफॉर्म सर्च में 3400 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
ये भी पढ़ें : Kanpur Weather Update: 5.5 डिग्री गिरा रात का पारा, ठंड से परेशान हुए लोग, अधिकतम तापमान 19 डिग्री पंहुचा
जानें क्या था मामला
आपको बता दे कि दो जनवरी को पीएम मोदी ने केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया था और इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। उन्हंने स्नॉर्कलिंग पर हाथ आजमाने के अपने अनुभव को भी साझा किया था। लेकिन इस पोस्ट पर लक्षदीप की मंत्री मरियम शिउमा ने भारत के पीएम पर अपमानजनक टिप्पणी के साथ उनका मजाक उड़ाया था।

