नए वैरिएंट JN.1 के कारण अमेरिका के अस्पताल में भर्ती रोगियों की संख्या में वृद्धि, मौत के मामले और भी बढ़े

0
163

न्यूज़लिंक हिंदी। कोरोना, वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य जोखिमों को बढ़ाता हुआ पूर्ण रूप से देखा जा रहा है। विशेषतौर पर नए वैरिएंट JN.1 के कारण कई देशों में स्थिति और भी बिगड़ रही है। सिंगापुर और अमेरिका, कोरोना के इस नए वैरिएंट से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से हैं।

यहां पिछले एक महीने में संक्रमण के मामले जिस तेजी से बढ़े हैं उसे देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ संक्रमण की एक और संभावित लहर को लेकर भी आशंका जताई जा रही हैं।

यूएसए में संक्रमण के साथ अस्पतालों में बढ़ती भीड़ भी बड़ी चिंता का कारण भी बनी हुई है। कोरोना के नए वैरिएंट्स को भले ही हल्के रोगों वाला माना जा रहा है पर अमेरिका से प्राप्त हो रही खबरें डराने वाली हैं। इस बीच विशेषज्ञों ने अलर्ट करते हुए कहा है कि यह महीना चीन में संक्रमण को लेकर चुनौतीपूर्ण भी  हो सकता है।

जनवरी में चीन में कोविड-19 संक्रमण में फिर से उछाल आने की आशंका पूर्ण रूप से है। उधर यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने बताया कि पिछले सप्ताह अमेरिका के अस्पतालों में कोविड-19 से संबंधित भर्ती होने वाली रोगियों की कुल संख्या 35,800 से भी अधिक है। अस्पताल में रोगियों की संख्या में वृद्धि लगातार नौवें सप्ताह भी जारी रही है।

न्यूयॉर्क और कोलंबिया के साथ करीब 35 स्टेट्स में पिछले कुछ हफ्तों से खांसी और बुखार के लक्षणों वाले लोगों  की अस्पतालों में संख्या बढ़ती हुई देखी जा रही है। संयुक्त राज्य अमेरिका में अस्पतालों में कोरोना के कारण भर्ती होने वालों की संख्या उस स्तर पर है जो पिछले साल की सर्दियों के बाद से नहीं देखी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here