विधानसभा बजट सत्र के दौरान केजरीवाल बोले,- आज भगवान राम होते तो उनके पास भी बीजेपी वाले ED भेज देते

केजरीवाल ने कहा कि 2014 में केंद्र में जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार दी और 2015 में दिल्ली में हमारी पार्टी को पूर्व बहुमत की सरकार दी। मगर केंद्र की भाजपा सरकार ने विनाश का मॉडल दिया है और हमने विकास का मॉडल दिया है।

0
224

न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा बजट सत्र के दौरान सदन को संबोधित किया और भाजपा पर जमकर हमला बोला। वहीं केजरीवाल के संबोधन के बाद ही सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। अब 15 मार्च को सदन की कार्यवाही होगी।

आतिशी ने बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बजट पर चर्चा कर रहे हैं तो मनीष सिसोदिया की याद आ रही है। आज पूरा हाउस उन्हें याद कर रहा है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगला बजट सिसोदिया ही सदन में रखेंगे। उन्होंने कहा कि आतिशी ने बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा है। उसके लिए वह बधाई की पात्र हैं।

जीत नहीं पा रहे … तो सरकारों को गिरा रहे
केजरीवाल ने कहा कि 2014 में केंद्र में जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार दी और 2015 में दिल्ली में हमारी पार्टी को पूर्व बहुमत की सरकार दी। मगर केंद्र की भाजपा सरकार ने विनाश का मॉडल दिया है और हमने विकास का मॉडल दिया है। उन्होंने कहा कि हम विकास का काम करते हैं, ये भाजपा वाले सरकारें गिरा रहे हैं। जीत नहीं पा रहे हैं तो सरकारों को गिरा रहे हैं।

भगवान राम होते तो ये उनके यहां भी ईडी भेज देते
केजरीवाल ने कहा कि ये जनतंत्र समाप्त कर रहे हैं। आज अगर भगवान राम होते तो ये उनके यहां भी ईडी भेज देते। मनीष सिसोदिया, संजय सिंह को जेल में डाल दिया है और मुझे भी ये जेल में डाल देंगे। मुझे जेल में डालने के बाद ये सबसे पहले बिजली फ्री समाप्त कर देंगे। मुझे इतने नोटिस भेज रहे हैं कि जैसे मैं कोई आतंकवादी हूं। आठ सम्मन मुझे भेजे हैं और 9वां आ रहा है। ये जितने नोटिस भेजेंगे तो हम उतने स्कूल बनाएंगे।

ये भी पढ़ें :Delhi-NCR में जहर बना कुट्टू का आटा, लगभग 500 लोगों की हालत खराब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here