Dussehra: एक्ट्रेस कंगना रनौत आज रचेंगी अनोखा इतिहास, दिल्ली के लव कुश रामलीला मैदान में करेंगी रावण दहन

इस बार कंगना रनौत रावण दहन करने वाली हैं। 50 साल में पहली बार कोई महिला रावण दहन करेगी।

0
684

न्यूज़लिंक हिंदी। अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने फैंस को एक गुड न्यूज देते हुए वीडियो शेयर किया है उन्होंने अपने पोस्ट में बताया है, कि आज 24 अक्टूबर को दिल्ली के लव कुश रामलीला मैदान में पहली बार रावण दहन करने वाली हैं। जो इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ।

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो जारी कर कहा- नमस्ते दोस्तों… 24 अक्टूबर के दिन मैं लाल किला स्थापित रामलीला में हिस्सा लेने आ रही हूं। मैं सिर्फ हिस्सा नहीं लुंगी बल्कि रावण का दहन भी करूंगी।  एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- लाल किले पर हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के 50 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब कोई महिला रावण दहन करेगी।

यह पहली बार होगा, कि कि रावण के पुतले को कोई महिला आग लगाएगी। जय श्री राम.’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कंगना को ग्रीन और ह्वाइट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। कर्ल बालों में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने मनाई दुर्गा पूजा, वायरल हो रहा दुर्गा पंडाल का वीडियो

लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा- समिति ने महिला आरक्षण विधेयक के बाद यह फैसला लिया। हर साल कोई न कोई VIP हमारे कार्यक्रम में उपस्थित होता है। पिछले साल प्रभास ने रावण दहन किया था।  इसके पहले प्रधान मंत्री आए थे। वहीं इस बार कंगना रनौत रावण दहन करने वाली हैं। हमारे आयोजन के 50 साल में पहली बार कोई महिला रावण दहन करेगी। आपको बता दें, लव-कुश रामलीला समिति महिलाओं के लिए समान अधिकार चाहती है। आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है।  फिर भी अभी और समय लगेगा।  देश और समाज की वृद्धि में ये विधेयक काफी सहयोगी होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here