न्यूज़लिंक हिंदी। अरुणाचल प्रदेश के बाद अब महाराष्ट्र में सुबह-सुबह धरती कांपी है। महाराष्ट्र के नांदेड़ इलाके में गुरुवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। बताया गया कि करीब 10 सेकंड तक धरती डोलती रही और लोगों ने घरों में इसे महसूस किया।
ये भी पढ़े : Karnataka: खिड़की खोलकर करते हैं रोमांस कपल! पड़ोसी महिला ने की पुलिस में शिकायत, पढ़ें पूरी खबर
भूकंप के इस जोरदार झटके से लोग सहम उठे। नांदेड़ के अलावा परभणी और हिंगौली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई। गौरतलब है कि 6 बजकर 19 मिनट पर एक बार फिर भूकंप के झटके महूसस किए गए। इस बार भूकंप की तीव्रता 3.6 रही।
ये भी पढ़े : Bollywood: प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ पहुंचीं अयोध्या, ट्रेडिशनल अवतार में दिखा कपल
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, गुरुवार तड़के अरुणाचल प्रदेश में दो भूकंप आए. पहला भूकंप 3.7 तीव्रता का सुबह 01:49 बजे आया। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में अक्षांश 27.38 और देशांतर 92.77 पर स्थित था।

