Earthquake: भूकंप के झटके से हिला पाकिस्तान, चीन समेत कई देश, बड़े खतरे का खौफ

पाकिस्तान में सुबह 03:38 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर नीचे था। इससे पहले सितंबर में पाकिस्तान में 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था।

0
336

न्यूज़लिंक हिंदी। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में मंगलवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पाकिस्तान में सुबह 03:38 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर नीचे था। इससे पहले सितंबर में पाकिस्तान में 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था।

जिजैंग/तिब्बत में भी आया भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि जिजैंग क्षेत्र में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 मापी गई है। ये भूकंप सुबह 3:45 बजे आया और इसका केंद्र धरती से 140 किमी की गहराई पर था।

क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

जानिए क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?
भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है।

ये भी पढ़ें : UP NEWS : विधानसभा के शीतकालीन सत्र में काले कपड़े पहनकर पहुंचे सपा विधायक, पाबंदी का जताएंगे विरोध

फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here