Earthquake: दिल्ली-एनसीआर, कश्मीर और चंडीगढ़ में लगे भूकंप के तेज झटके, 6.1 मापी गई तीव्रता

दिल्ली- एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। आपको बता दें कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान था और इसकी तीव्रता यहां 6.1 मापी गई है।

0
293

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली- एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। आपको बता दें कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान था और इसकी तीव्रता यहां 6.1 मापी गई है। साथ ही जम्मू कश्मीर के पुंछ में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके गुरुवार (11 जनवरी) की दोपहर के दो बजकर 50 मिनट पर महसूस किए गए।

ये भी पढ़े : गलत QR कोड से कांग्रेस को लाखों का नुकसान, फेक एकाउंट में जा रहा था ‘Donation for Desh’ का पैसा

वहीं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, भूकंप के दौरान घबराएं नहीं, शांत रहें। टेबल के नीचे जाएं और एक हाथ से अपने सिर को ढकें। बाहर आने के बाद इमारतों, पेड़ों और दूर रहें। इसके अलावा लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करें। आप गाड़ी के अंदर है तो इसे रोककर झटके समाप्त होने तक अंदर ही रहें। भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त इमारतों में न जाएं। सीढियों का प्रयोग करें। आप मलबे में फंस गए हैं तो माचिस नहीं जलाएं।

ये भी पढ़े : निर्माण कार्य पूरा होने से पहले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करना ठीक नहीं’, नियमों का हो रहा उल्लंघन, दो शंकराचार्यों ने किया बड़ा दावा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here