नेपाल में भूकंप के झटको को किया गया महसूस, यूपी- बिहार के सीमावर्ती जिलों से राजधानी तक दिखा असर

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के मुताबिक सुबह 7:39 बजे भूकंप के झटकों को महसूस किया गया. भूंकप का केंद्र नेपाल के धाडिंग जिले में था. हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

0
243

न्यूज़लिंक हिंदी।  आज सुबह नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक नेपाल में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप का झटका बागमती और गंडकी प्रांत के अन्य जिलों में भी महसूस किया गया।राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के मुताबिक सुबह 7:39 बजे भूकंप के झटकों को महसूस किया गया. भूंकप का केंद्र नेपाल के धाडिंग जिले में था.इसका असर नेपाल के साथ बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में ज्यादा दिखा। भूकंप का असर झारखंड और पश्चिम बंगाल तक रहा। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

नेपाल में इतने भूंकप क्यों आते हैं ?

नेपाल में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इससे पहले नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में 16 अक्टूबर को 4.8 तीव्रता का भूकंप आया था नेपाल भारतीय और तिब्बती टेक्टोनिक प्लेट के बीच बसा है। ये टेक्टोनिक प्लेट्स हर 100 सालों में दो मीटर तक खिसक जाती है, जिसकी वजह से दबाव पैदा होता है और भूकंप आता है। नेपाल में 2015 में 7.8 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आए झटकों की वजह से लगभग 9,000 लोगों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें : कन्या पूजन का जानियें शुभ मुहूर्त, हर उम्र की कन्या का विशेष होता है महत्त्व

नेपाल सरकार की आपदा के बाद की जरूरतों के आकलन रिपोर्ट  के मुताबिक, नेपाल दुनिया का 11 वां सबसे ज्यादा भूकंप वाला देश है, हाल के समय में दुनिया भर में लगातार भूकंप के झटकों ने वैज्ञानिकों का ध्यान खींचा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here