रात में कम खाएं और टहलें जरूर लेकिन पहले जान लें एक्सपर्ट राय

0
216

न्यूज़लिंक हिंदी। रात के डिनर के बाद कितनी देर तक टहलना चाहिये,आइये जानते हैं एक्सपर्ट की राय के बारे में वैसे तो आजकल देखा गया है कि लोग सेहत के प्रति काफी सजग हो चुके हैं और सुबह वॉकिंग करना, शाम को वॉकिंग करना, सुबह दौड़ना शाम को दौड़ना, कभी भी एक्सरसाइज करना यह बहुत चलन में आ गया है।

इस बात को लेकर भी लोग अब जानना चाह रहे हैं कि यह जो किसी भी टाइम कोई काम कर रहे हैं वो सेहत के लिए कितना लाभकारी है। ज्यादातर लोगों की खाना खाने के बाद टहलने की आदत है तो टहलना सेहत के लिए कितना जरूरी है, रात में खाना खाने के बाद कितनी देर तक टहलना चाहिए, और इसके क्या फायदे होते हैं।

रात के भोजन के बाद टहलना कितना जरूरी है इसे लेकर आयुर्वेद डॉक्टर अंकित नामदेव बताते हैं कि  रात के खाने का कॉन्सेप्ट आयुर्वेद के हिसाब से गलत है। रात का भोजन सूर्यास्त के समय पर या सूर्यास्त के आसपास में उसके निकटतम जो समय हो उस दौरान कर लेना चाहिए। रात का भोजन हल्का होनी चाहिए और आकंठ भोजन तो करना ही नहीं चाहिए।

खाना खाने के बाद में लोग टहलने का एक विधान बनाए हुए हैं लेकिन खाना खाने के बाद में बहुत ज्यादा नहीं टहलना चाहिए क्योंकि उस समय आपके पूरे शरीर का जो खून होता है वो आपके पेट के आसपास होता है और बहुत ज्यादा टहलने से खून पैरों की तरफ सर्कुलेट करने लग जाता है।

आयुर्वेद डॉक्टर अंकित नामदेव बताते हैं कि खाने के बाद बहुत ज्यादा टहलने की आवश्यकता नहीं होती है सिर्फ 100 कदम वो भी नॉर्मल स्पीड से चलना चाहिए, ना की बहुत तेजी के साथ।  अगर आपको भोजन करने के बाद में पेट भारी समझ में आता है या आपके शरीर का वजन बहुत ज्यादा है तो भोजन करने के बाद में थोड़ा बहुत जरूर टहला जा सकता है लेकिन ये भी बहुत ज्यादा नहीं होना चाहिए ना ही बहुत कम होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here