न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव को लेकर हालही में राजनीतिक पार्टियों की धड़कने भी तेज़ होने लगी हैं। जानकारी के लिए बता दे कि लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। इसके अलावा चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे।
निर्वाचन आयोग आम चुनाव और चार राज्यों के विधानसभा के चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। जिसमें अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश है।
4 जून 2024 को वोटों की गिनती की जाएगी
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 20 मार्च 2024 को जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 27 मार्च 2024 होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2024 होगी और 19 अप्रैल 2024 को मतदान होगा। 4 जून 2024 को वोटों की गिनती की जाएगी। हालांकि अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होंगे।
19 अप्रैल को मतदान
सिक्किम विधानसभा के लिए एक चरण में ही सभी 32 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। सिक्किम चुनाव के लिए नोटिफिकेशन की तारीख 20 मार्च 2024 है। नामांकन की आखिरी तारीख 27 मार्च 2024, नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2024 और मतदान की तारीख 19 अप्रैल 2024 है। 4 जून 2024 को मतगणना होगी।
ओडिशा के दो चरणों में विधानसभा चुनाव
आपको बता दे कि ओडिशा में दो चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 28 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन की तारीख 18 अप्रैल 2024 है। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2024, और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल 2024 है। 13 मई को पहले चरण के लिए मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी।
ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव: देश में 7 चरणों में होगा चुनाव, पहली वोटिंग 19 अप्रैल, आखिरी 3 जून को; नतीजे 4 जून को
वहीं ओडिशा में दूसरे चरण में 35 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 26 अप्रैल 2024 है। नामांकन की आखिरी तारीख 3 मई 2024 और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 6 मई 2024 है। दूसरे चरण के लिए मतदान 20 मई 2024 को होगा और 4 जून 2024 को मतों की गणना की जाएगी।
13 मई को मतदान
आंध्र प्रदेश विधानसभा की सभी 175 सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 18 अप्रैल 2024 को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2024 है। वहीं नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल 2024 है। 13 मई 2024 को राज्य विधानसभा के लिए मतदान होगा। वहीं 4 जून 2024 को चुनाव नतीजों का एलान किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : दिल्ली के रेहड़ी पटरी वालों के लिए खुशखबरी! CM केजरीवाल बोले- इनके बिना हमारा काम नहीं चल सकता