न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग पूर्ण हो गई है। ठीक 5 दिन बाद दूसरे चरण की वोटिंग होगी। एनडीए और इंडिया गठबंधन के अपने-अपने जीत के दावे हैं। एक और पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने पहले ही 400 पार सीटें आने की भविष्यवाणी पूर्ण रूप से की है।
तो दूसरी ओर महागठबंधन 19 अप्रैल को हुई कम वोटिंग के बाद 4 जून के नतीजों को लेकर आश्वस्त है। इस बीच एक शीर्ष अर्थशास्त्री और चुनाव विश्लेषक की भविष्यवाणी विपक्ष को मायूस कर सकती है। अर्थशास्त्री सुरजीत भल्ला ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि इस बार के चुनाव में बीजेपी को अकेले 330 से 350 सीटें तक मिल सकती हैं।
सुरजीत भल्ला ने अपनी नई किताब ‘हाउ वी वोट’ में मतदाताओं की मानसिकता का विवरण दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों में से 5 सीट भाजपा के खाते में जाएंगी और पार्टी 2019 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करने की पूर्ण संभावना है।
सुरजीत भल्ला ने बातचीत में कहा कि सांख्यिकीय संभावना के आधार पर, बीजेपी को अपने दम पर 330 से 350 सीटें मिलनी चाहिए। यह सिर्फ भाजपा अकेले ही हासिल कर सकती है। भल्ला ने इस बात से सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि जिस पार्टी का अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में है, वह 2019 के परिणामों की तुलना में जीती गई सीटों में 5 से 7 प्रतिशत की और भी वृद्धि देखेगी।

