अमानतुल्लाह खान के घर पर ED की रेड खत्म, किस मामले की जांच करने सुबह-सुबह पहुंच गए थे अफसर?

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं पर ED की कार्रवाई जारी है। ED आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतउल्ला खान के ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। छापेमारी दिल्ली में करीब चार ठिकानों पर की जा रही थी जिसमें ओखला से विधायक अमानतउल्ला खान का घर भी शामिल है।

0
236

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं पर ED की कार्रवाई जारी है। ED आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतउल्ला खान के ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। छापेमारी दिल्ली में करीब चार ठिकानों पर की जा रही थी जिसमें ओखला से विधायक अमानतउल्ला खान का घर भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े 6 बजे ED की टीम उनके घर के पास पहुंची थी। 7.30 बजे प्रवर्तन निदेशालय की टीमअमानतुल्लाह खान के घर में एंट्री की। एजेंसी ये छापेमारी सीबीआई और दिल्ली सरकार की ACB में दर्ज मामलों पर संज्ञान लेकर कर रही है। अमानतउल्ला खान के खिलाफ तीनों एजेंसियों ने वक़्फ़ बोर्ड से जुड़े घोटाले में मामला दर्ज किया है।

अमानतुल्लाह ने पत्रकारों से कहा, ‘ईडी की टीम सुबह सात बजे आई थी। 12-14 घंटे ED ने सर्च किया है। मेरे घर पर कुछ नहीं मिला। यह पुराना मामला है जिसपर अब कारवाई की जा रही है। 2016 में सीबीआई ने केस दर्ज किया था। चार्जशीट सबमिट हो चुकी है। यह वक्फ बोर्ड की नियुक्ति से जुड़ा मामला है। मैं हाई कोर्ट की बेल पर हूं। बस परेशान कर रहे हैं। अगर समन भेजेंगे, बुलाएंगे तो हम ईडी के पास जरूर जाएंगे. संघर्ष है यह चलता रहता है। हम राजनीति में हैं। इन सब कारवाई के लिए तैयार रहते हैं।”

ये भी पढ़े : Mia Khalifa का हो गया बड़ा नुकसान, Hamas का साथ देना पड़ा महंगा, गंवाई नौकरी

आप विधायक पर गलत तरीक से भर्ती कराने का आरोप
अमानतउल्ला खान पर आरोप है कि वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहने को दौरान 32 लोगों को गलत तरीके से भर्ती किया गया। इसके अलावा वक़्फ़ बोर्ड की संपत्तियों को अपने करीबियों को मनमाने तरीके से देने का भी आरोप है। इससे ना सिर्फ़ वक्फ बोर्ड बल्कि दिल्ली सरकार का भी नुक़सान हुआ क्योंकि दिल्ली सरकार वक्फ बोर्ड को वित्तीय सहायता देती है।

ये भी पढ़े : Tiger 3: हाथ में बंदूक लिए नजर आईं कैटरीना कैफ,सलमान खान ने ‘जोया’ का नया लुक किया वायरल

अमानतुल्लाह के करीबियों के ठिकानों पर मिला ये
इस संबंध में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सितंबर 2022 में अमानतुल्लाह से पूछताछ की। उसके बाद सूचना के आधार पर चार जगहों पर छापा मारे थे। करीब 24 लाख रुपये कैश बरामद किया गया था। इसके अलावा, दो अवैध और बिना लाइसेंस की पिस्टल मिली थीं। कारतूस और गोला-बारूद भी बरामद किया था। बाद में अमानतुल्लाह को गिरफ्तार कर किया गया था। उनके खिलाफ सुबूतों और आपत्तिजनक सामग्री के आधार पर गिरफ्तारी गई थी। बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी। बताते चलें कि आम आदमी पार्टी के तमाम नेता जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। सालभर पहले ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था। उसके बाद शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया। अब हाल ही में राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here